: TVS Raider की खासियत के आगे शाइन भी होगी पस्त, कीमत कम लेकिन फीचर्स हैं ज्यादा
TVS Raider: टू व्हीलर की जरूरत आज के समय में काफी बढ़ गई है। इस कारण से अब हर महीनें हजारों बाइक्स और स्कूटर्स की बिक्री हो रही है। एक से बढ़कर एक बाइक के आ जाने से बाजार में प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ गई है। कंपनियां नई और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके अपनी बाइक का निर्माण कर रही हैं। वहीं जो फीचर्स सिर्फ कार में मिला करते थे। उन्हें अब बाइक में भी इनस्टॉल कर रही हैं।
आज इस रिपोर्ट में हम एक ऐसी ही एडवांस तकनीक पर आधारित बाइक के बारे में आपको बताएंगे। जिसे कई आधुनिक फीचर्स के साथ कंपनी ने मार्केट में उतारा है। हम बात कर रहे हैं टीवीएस रेडर (TVS Raider) की, जो कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली एक पॉवरफुल बाइक है। इस बाइक के निर्माण में कंपनी ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स को भी जोड़ा है।
TVS Raider Engine
टीवीएस रेडर (TVS Raider) बाइक के इंजन की बात करें तो इस बाइक में कंपनी ने एयर और ऑइल कूल्ड तकनीक पर आधारित 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 11.38 Ps का अधिकतम पावर और 6000 आरपीएम पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इस बाइक में कंपनी ने बेहतर ब्रेकिंग के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया है।
TVS Raider Features
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन लगा हुआ है। कंपनी ने अपनी इस स्पोर्टी लुक वाली बाइक में आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम लगाया है। वहीं इसमें 10 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है की एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 67 किलोमीटर तक चल सकती है।
TVS Raider Price
कंपनी की इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही नेविगेशन की सुविधा, डिजिटल स्पीडोमीटर और डिजिटल ट्रिपमीटर जैसे आधुनिक फीचर्स लगाए गए हैं। टीवीएस रेडर (TVS Raider) बाइक को कंपनी ने 95,219 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। इस बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.03 लाख रुपये है।
[ad_2]
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन