: शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं: बांटोगे तो कट जाओगे, पर बोले- मोदी और योगी में मिलीभगत, राजनेताओं का स्तर गिर गया
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती बोले- राजनेताओं का स्तर गिर गया
दरअसल, शंकराचार्य 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा के प्रवास पर हैं। जहां उन्होंने गुरुवार को यूनियन चौक स्थित संगोष्ठी स्थल में पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने कहा कि विश्व में 204 देश हैं। राजनेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि वह देशी-विदेशी कंपनियों को ठेका देते हैं। देश विदेश की 13 कंपनियां विश्व के देशों का संचालन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह राजनेताओं की दुर्बलता है। राजनीति का अर्थ दंड नीति, अर्थ नीति, छात्र धर्म भी है। उन्माद पूर्ण शासन करने का नाम राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कूटनीति के पांच भेद का वर्णन शास्त्रों में किया गया है, जिनमें नमन, मिलन, दमन, अंकन और अनुगमन शामिल है। यह कूटनीति के पांच प्रकार हैं।
मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने हिन्दू राष्ट्र पर कहा कि जब हम पुरी में अपने कमरे में गए तो वहां एक दीवार पर मां भगवती का एक रूप है। जैसे ही हमने देखा तो हमारे मुख से तीन बार हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र शब्द निकल गए। जब मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही।
12 फरवरी को बीत चुका महाकुंभ
शंकराचार्य ने महाकुंभ को लेकर कहा कि हर बारह वर्ष में कुंभ होता है। यह जो 144 वर्ष बाद महाकुंभ आया हुआ था, वह बीते दिनों 12 फरवरी को बीत चुका है।
सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं
सनातन बोर्ड की मांग को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि सनातन बोर्ड की क्या जरूरत है। सनातन धर्म में यह व्यवस्था ईस्वी से चली आ रही है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद से जुड़े चार शंकराचार्य हैं, जो भाजपा या कांग्रेस से संबंधित नहीं हैं। हम किसी और से तुलना नहीं करना चाहते।
सरदार पटेल मैदान में धर्मसभा
आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को शंकराचार्य 11:30 बजे यूनियन चौक में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी पर धर्म अध्यात्म और राष्ट्र के संबंध में श्रद्धालुओं की विविध जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। पादुकापूजन और दीक्षा का भी कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से सरदार पटेल मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन