: रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 287 मैचों में 765 विकेट लिए; भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रोहित शर्मा बोले-
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, जब मैं पर्थ आया तो अश्विन ने मुझे रिटायरमेंट की बात बताई थी। अगर कोई खिलाड़ी फैसला लेता है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया अश्विन कल भारत लौट जाएंगे।
टेस्ट में 537 विकेट लिए
आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। उनके नाम 37 फाइव विकेट हॉल हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने 156 वनडे विकेट भी हासिल किए। टी-20 में अश्विन ने 72 विकेट चटकाए।
अश्विन ने बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 8 शतक रहे।
सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले भारतीय
अश्विन के नाम टेस्ट में 37 फाइव विकेट हॉल है, जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। उनके बाद कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार पारी में पांच विकेट लिए थे। ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 67 बार ऐसा किया था। अश्विन शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए
अश्विन ने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 53 मैचों में खेले और 150 विकेट लिए। वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके खिलाफ अश्विन के 50 मैचों में 146 विकेट हैं।
विदेश में ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लिए
विदेश में अश्विन के सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने कंगारुओं के होम ग्राउंड पर तीनों फॉर्मेंट में कुल 38 टेमुकाबले खेले और 71 विकेट लिए। इसके अलावा श्रीलंका में 16 मैच में उनके 49 विकेट है। भारत में अश्विन के 131 मैचों में 475 विकेट हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन