: Bollywood News: Rajkummar Rao और Patralekha हनीमून पर नहीं जाएंगे, 3 दिन पहले ही हुई है शादी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर Rajkummar Rao और Patralekha शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा कुछ घंटों पहले शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ में निभाई गई. लेकिन वो अभी हनीमून मनाने नहीं जाएंगे.
हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज को शेयर किया है. आपको बता दें अपनी सगाई सेरेमनी में राजकुमार राव अपने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दिए थे. अब उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खीच रही है.
एक फोटो में राजकुमार राव पत्रलेखा की मांग में सिन्दूर भरते दिखाई दे रहे हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प हैं. उन्होंने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था, तभी से वो उनसे मिलना चाहते थे. जिसके बाद दोनों की पहली बार मुलाकात फिल्म सिटीलाइट के दौरान हुई.
शादी के जोड़े में Rajkummar Rao और Patralekha बेहद की खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं. राजकुमार और पत्रलेखा एक दूसरे के 2010 से ही डेट कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. दोनों अक्सर साथ छुट्टियां मनाने भी जाते रहे हैं. दोनों की शादी की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा को अभी हनीमून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव ने अपना हनीमून थोड़ा और डिले करने का फैसला किया है. फिल्म ‘भीड़’ में बिजी होने के चलते अभी वह अपने हनीमून पर नहीं जाएंगे.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन