Logo
Breaking News Exclusive
MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल

: राहुल के खिलाफ हेट स्पीच पर भड़के खड़गे: कांग्रेस अध्यक्ष ने PM MODI को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके नेता Rahul Gandhi को मारने की धमकी दे रहे

Rahul Gandhi Death Threat; Mallikarjun Kharge Letter Vs PM Narendra Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी। खड़गे ने पीएम को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा पर चिंता जताई है।

खड़गे ने कहा- 'बीजेपी और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लगातार राहुल गांधी के लिए बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएं।' दरअसल, पिछले हफ्ते बीजेपी के एक नेता, एक केंद्रीय मंत्री और एक शिवसेना विधायक ने राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी की थी। खड़गे ने इसे राजनीतिक पतन बताया है और पीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राहुल के खिलाफ बीजेपी और उसके सहयोगी नेताओं के 3 बयान...

1. तरविंदर सिंह मारवाह

11 सितंबर को बीजेपी ने दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बीजेपी नेता देश के विपक्ष के नेता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। यह भाजपा की नफरत की फैक्ट्री की उपज है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अपनी पार्टी के इस नेता की धमकी पर पीएम मोदी चुप नहीं रह सकते। 'राहुल गांधी बाज आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा, जो तेरी दादी का हुआ। - तरविंदर सिंह, भाजपा नेता 2. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्हें भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो अब वे सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं। उन्हें पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए।' दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात को लेकर चिंता है कि उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत मिलेगी या नहीं। केंद्रीय मंत्री के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री के बयान पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी के पीछे-पीछे चलकर अपना राजनीतिक करियर बनाने वाले आज सत्ता के लालच में विरोधियों की गोद में बैठकर घटिया बयान दे रहे हैं। रवनीत बिट्टू को शास्त्रों में घास का सांप कहा गया है। 3. संजय गायकवाड़ 16 सितंबर को महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।' संजय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान के खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव सेट करके वोट हासिल किए। आज वे आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पिछड़े वर्ग, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। संजय के खिलाफ बुलढाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। सिखों पर राहुल गांधी के बयान पर बवाल राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक जारी रहेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, "कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तभी सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात को लेकर चिंता है कि उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत होगी या नहीं। इस बयान को लेकर राहुल गांधी को देशभर में विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन