: अनूपपुर में किसको कितना कमीशन ? खुलेआम MRP से ज्यादा दाम पर बेची जा रही शराब, BJP युवा मोर्चा का हल्ला-बोल, कुंभकर्णीय नींद में आबकारी अधिकारी
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शराब भट्टियों में बड़े पैमाने पर लूट मची हुई है. जिला मुख्यालय से लेकर पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम तक अधिकारियों से सांठगांठ कर तय कीमत से अधिक दर पर खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है. शराब दुकानदार कहते हैं कि जो करना है कर लो, लेकिन मजाल है कि अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर दें. पहले तो तय रेट से अधिक राशि की वसूली की जाती है, फिर बिल मांगने पर सेल्समैन चुप्पी साध लेता है. कभी चाकू की नोक पर, तो कभी मारपीट की जाती है. कहते हैं कि हमारा यही रेट है. बावजूद इसके पुलिस और आबकारी विभाग कुंभकर्णीय नींद में हैं.
राजेंद्रग्राम शराब भट्ठी VIDEO VIRAL: न बिल और न रेट सूची, आबकारी डलवा रहा धड़ल्ले से जेब में डाका, लुटेरों पर जिम्मेदारों का हाथ, किसे मिल रहा कितना कमीशन ?
मंहगी शराब बेचने का विरोध
अनूपपुर के अमरकंटक तिराहा स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब दुकान में भी एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचा जा रहा था. बिल भी मांगने पर नहीं दिया जाता है. इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान के सामने देर रात हंगामा कर दिया. मंहगी शराब बेचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
राजेंद्रग्राम में खतरे में स्कूली बच्चियां ! सांसद-विधायक के गृहग्राम में नियमों की उड़ी धज्जियां, कन्या छात्रावास के पास धड़ल्ले से बिक रही शराब, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी, क्या किसी अनहोनी का इंतजार ?
एमआरपी से अधिक रेट पर शराब बेचने का आरोप
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आबकारी विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. एमआरपी से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही है. आबकारी नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं से मांगने पर भी बिल नहीं दिया जा रहा है.
अधिकारी जांच की कह रहे बात
आबकारी उप निरीक्षक कृष्णकांत उइके का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है. इसकी जांच की जाएगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन