Logo
Breaking News Exclusive
देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत

: शादी, हनीमून और मर्डर: राजा रघुवंशी की पत्नी पकड़ाई, सोनम नहीं ले रही थी इंटरेस्ट, नौकर से अफेयर की चर्चा, पढ़िए पूरी कहानी

MP Indore Shillong Raja Raghuvanshi murder wife Sonam arrested update: एमपी के इंदौर की सोनम रघुवंशी 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसे वन स्टॉप सेंटर में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। सोनम ने काले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहना हुआ है। उसके बाल बिखरे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि वह कई दिनों से सोई नहीं है।

सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय गई थी। उस पर आरोप है कि उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर करके अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है। 2 जून को सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा का शव मिला था। हालांकि, उस समय सोनम नहीं मिली थी।

सोनम की तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आज यानी 9 जून को वह मेघालय से करीब 1100 किलोमीटर दूर गाजीपुर में मिली। एक महिला इंस्पेक्टर ने उससे पूछा कि वह वहां कैसे पहुंची। जवाब में सोनम ने कहा- मुझे कुछ याद नहीं है।

ढाबा मालिक ने क्या बताया ?

ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया- रात 1 बजे सोनम ढाबे पर पहुंची और रोने लगी। उसने कहा, भैया मुझे अपने घरवालों से बात करने दो। मैंने फोन पर उसकी बात कराई और फिर पुलिस को फोन किया।

साहिल का दूसरा बयान भी आ गया है। उसने कहा, सोनम बता रही थी कि शिलांग में उसके पति राजा रघुवंशी ने जेवर लूट रहे बदमाशों से लड़ाई की थी। इस दौरान लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी।

सोनम के भाई और परिजन गाजीपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, जब तक सोनम से मुलाकात नहीं हो जाती, तब तक कुछ नहीं कह सकता।

छापेमारी में 5 आरोपी पकड़े गए

इस मामले में सोनम के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर रातभर की गई छापेमारी में 5 आरोपी पकड़े गए। मध्य प्रदेश के बीना से आनंद, इंदौर से राज कुशवाह, विशाल ठाकुर, आकाश राजपूत और यूपी के ललितपुर से आकाश लोधी को हिरासत में लिया गया। विशाल भी ललितपुर का रहने वाला है।

मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर के सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची, जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया था। इसके बाद सोनम का मेडिकल टेस्ट हुआ। गाजीपुर पुलिस उसे वाराणसी सीमा तक ले जाएगी, वहां से मेघालय पुलिस उसे अपनी सुरक्षा में आगे ले जाएगी।

सोनम इंटरेस्ट नहीं ले रही थी

राजा की मां ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद एक बार राजा ने कहा था कि वो (सोनम) मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है। सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता 1 अक्टूबर 2024 को समाज की परिचय पुस्तिका के जरिए हुआ था।

नौकर से अफेयर की चर्चा

राज कुशवाहा सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था। डेढ़ साल पहले तक वह सोनम के घर के पास ही रहता था। हत्या के आरोप सोनम पर भी लग रहे हैं। हालांकि सोनम ने खुद को पीड़िता बताते हुए उसका अपहरण होना बताया है। बताया जा रहा है कि राज कुशवाह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसी के साथ सोनम के अफेयर की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन