: MP की 'धनकुबेर महिला इंजीनियर': 30 हजार वेतन और करोड़ों की मिली संपत्ति, 150 कुत्ते पाले, 20 कारों का है काफिला
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में संविदा पर कार्यरत एक सहायक अभियंता के घर पर छापेमारी की। अब नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
छापे के दौरान महिला सहायक इंजीनियर की आलीशान लाइफ स्टाइल देखकर लोकायुक्त की टीम भी हैरान रह गई। दरअसल महिला सहायक इंजीनियर की सैलरी मात्र तीस हजार रुपए है और छापे के दौरान मिली चीजें और संपत्ति सैलरी से तीन सौ गुना ज्यादा हैं। सहायक महिला इंजीनियर ने तीस हजार की सैलरी में इतना बड़ा संपत्ति का साम्राज्य कैसे खड़ा कर लिया? यह सवाल सभी की जुबान पर रहा। दरअसल महिला के घर से 150 देसी-विदेशी नस्ल के कुत्ते, तीस लाख की टीवी, 20 लग्जरी कार और ढाई लाख रुपए की रोटी बनाने वाली मशीन मिली है। तीस हजार सैलरी और तीस लाख का टीवी छापा मारने गई टीम को महिला सहायक इंजीनियर के घर में तीस लाख की कीमत वाली टीवी मिली है। तीस हजार सैलरी वाली सहायक इंजीनियर के पास इतने महंगे सामान खरीदने के लिए पैसे कहां से आए यह एक सवाल है जो अब भी बना हुआ है। हालांकि, इस मामले की जांच की जा रही है। छापा मारने गई टीम ने बताया कि जो तीस लाख वाली टीवी मिली है अभी उसकी अनबॉक्सिंग भी नहीं की गई थी। 20 लग्जरी कार और एक थार संविदा पर नौकरी कर रही महिला की जिंदगी कितनी आलीशान है इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि उसने अपने चलने घर में 20 लग्जरी कार और एक महिंद्रा थार भी खड़ी कर रखी है। एक संविदा पर नौकरी कर रही महिला सहायक इंजीनियर के पास इतनी कार और संपत्ति खरीदने के लिए पैसे कहां से आए यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। 150 देसी-विदेशी नस्ल के कुत्ते भोपाल में स्थित महिला सहायक इंजीनियर के घर छापा मारने गई टीम तब हैरान रह गई जब उसने देखा कि महिला इंजीनियर के ङर में 150 से भी ज्यादा देसी-विदेशी नस्ल के कुत्ते मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, इन कुत्तों के रहने के लिए घर में बीस कमरे बनाए गए थे। इन बीस कमरों में ये कुत्ते रहते थे। इंजीनियर के घर छापा मारने गई टीम के सदस्य तब चौंक गए जब उन्हें पता चला कि इन कुत्तों की रोटी बनाने के लिए मशीन खरीदी गई है और उस मशीन की कीमत ढाई लाख रुपए है। सैलरी 30 हजार, संपत्ति 3 सौ गुना ज्यादा छापा मारने गई टीम ने महिला सहायक इंजीनियर की संपत्ति का आंकलन किया। टीम के अनुसार, महिला इंजीनियर हेमा मीणा के पास उसकी सैलरी से तीन सौ गुना ज्यादा संपत्ति है। हेमा मीणा के पति से उनका तलाक हो गया है। 13 साल पहले मिली नौकरी के बाद इतनी ज्यादा संपत्ति कहां से अर्जित की गई है इसकी जांच चल रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन