: MP के वेंकटेश अय्यर पत्नी को मानते हैं लकी चार्म: IPL में 23.50 करोड़ रुपए में बिके क्रिकेटर, आगे कप्तानी करने की इच्छा
पढ़ें, अय्यर ने क्या कहा...
सवाल - आपको पिछले साल की तुलना में करीब ढाई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया, इसे आप कितनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं? जवाब - मैं बहुत खुश हूं कि केकेआर ने मुझ पर इतना भरोसा दिखाया। आईपीएल में आने के बाद प्राइस टैग मायने नहीं रखता। मैं टीम में वापस आ गया हूं, यह बड़ी उपलब्धि है। मैं टीम को अपना 100 फीसदी योगदान देने की कोशिश करूंगा। IPL 2025 Auction Players Price: Shreyas Iyer बने IPL इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर, जानिए मेगा ऑक्शन में किसने खरीदा ? सवाल - आप किसे अपने लिए लकी मानते हैं? जवाब - मेरी पत्नी के आने के बाद मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है। मैं अपनी पत्नी को अपना लकी चार्म मानता हूं। सवाल - आप तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी चुने गए हैं, आप पर कितना दबाव होगा? जवाब - दबाव हमेशा रहता है। चाहे आप 20 लाख में बिके या 20 करोड़ में। उस दबाव को झेलने के बाद आप कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं, यही मायने रखता है।
सवाल - रन और विकेट के मामले में आप क्या लक्ष्य रखना चाहेंगे?
जवाब - मैं बस टीम पर ज्यादा से ज्यादा प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा हूं। मैं रन और विकेट के लिए नहीं खेलता। मेरा ध्यान टीम के प्रदर्शन पर रहता है।
सवाल - अगर भविष्य में आपको केकेआर की कप्तानी का प्रस्ताव मिलता है, तो आपका क्या रुख होगा?
जवाब - कौन आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व नहीं करना चाहेगा। अगर मुझे कप्तानी का मौका मिलता है, तो मुझे खुशी होगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन