: IAS रिया डाबी ने की गुपचुप तरीके से शादी: सोशल मीडिया पर डाली गईं विवाह की तस्वीरें, जानिए कौन है IPS दूल्हा ?
रिया डाबी की शादी की तस्वीरें राजस्थान पुलिस में कार्यरत सुनील नवलगढ़ (sunil_nawalgarh_rj18) नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सुनील ने लिखा- जयपुर के मैरियट होटल में आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार के विवाह समारोह में भाग लिया।
हालांकि रिया डाबी, उनके पति मनीष कुमार और बहन टीना डाबी में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं। न ही इससे जुड़ा कोई पोस्ट किया गया है। ऐसे में ये साफ नहीं है कि शादी से जुड़ी ये तस्वीरें कब की हैं।
कोर्ट मैरिज की चर्चा पहले भी हो चुकी है
आपको बता दें कि इससे पहले जून महीने में भी आईएएस रिया डाबी की शादी की खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि रिया और मनीष ने अप्रैल महीने में कोर्ट मैरिज कर ली थी। उस दौरान भी उनकी गुपचुप शादी की खूब चर्चा हुई थी।
मनीष ने कैडर बदल लिया था
मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि रिया डाबी राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। साल 2023 के अप्रैल-मई महीने में मनीष ने गृह मंत्रालय को आवेदन देकर अपना कैडर बदलने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।जिसके बाद उन्हें राजस्थान में पोस्टिंग दी गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन