: Hero MotoCorp की मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स अगले महीने से होंगे महंगे
आमतौर पर वर्ष के अंत से पहले ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स नए कैलेंडर ईयर के लिए प्राइस बढ़ाते हैं। हालांकि, महामारी के बाद सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ना इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चुनौती है। कुछ अन्य टू-व्हीलर कंपनियां भी जल्द मोटरसाइकिल और स्कूटर्स को महंगा कर सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में शुरुआत की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Vida का पहला एक्सपीरिएंस सेंटर बेंगलुरु में खुला है। इसके साथ ही V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड भी शुरू की गई है। कंपनी की योजना कुछ और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी लॉन्च करने की है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक और Ather जैसी कंपनियों से है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।
हीरो मोटोकॉर्प अपनी Xpulse 200T मोटरसाइकिल का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था। कंपनी का Xpulse 200T एक रोड-फोकस्ड मॉडल है, जबकि इसके बाद वाला मॉडल ऑफ-रोडिंग पर फोकस करता है। नई मोटरसाइकिल को कंपनी कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने YouTube पर इसका एक टीजर पोस्ट किया, जो नई मोटरसाइकिल के बारे में कुछ संकेत दे रहा है। इस वीडियो में बाइक के डिजाइन को साफ नहीं देखा जा सकता है लेकिन इससे पहले इस बाइक को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि बाइक के स्टाइल को XPulse 200T से कुछ अलग बनाने की कोशिश की गई है।
इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में बदलाव किया गया है। असकी हेडलैम्प यूनिट को कुछ नीचे किया गया है। नए मॉडल में अब फोर्क गैटर भी मिलेंगे। ग्रैब रेल भी नई होगी और इसमें ट्यूबलर डिजाइन मिल सकता है। कंपनी इसका इंजन Xpulse 200 के समान रख सकती है, जो 4v 200cc का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन