Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी के घर से 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी पार, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार हथियार-कार और 4.5 किलो चांदी बरामद, जानिए किस कातिल ने चलाई थी गोली 48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी कारोबारी के घर से 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी पार, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार हथियार-कार और 4.5 किलो चांदी बरामद, जानिए किस कातिल ने चलाई थी गोली 48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी

: राहुल गांधी बोले- गुजरात कांग्रेस के आधे नेता भाजपा से मिले हैं: हमारा शेर जंजीरों में बंधे, मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं कि पार्टी यहां विफल रही

Gujarat Assembly Election Rahul Gandhi BJP Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व में दो तरह के लोग हैं। उनके बीच विभाजन है। एक वो जो जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वो जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठे हैं और उनमें से आधे भाजपा से मिले हुए हैं। राहुल ने आगे कहा- इन दोनों समूहों को सुलझाना मेरी जिम्मेदारी है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। शेर हैं, लेकिन पीछे जंजीर बंधी है, इसलिए जंजीर से बंधे हैं। यहां बारात में रेस के घोड़े बंधे होते हैं। राहुल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने अहमदाबाद के जेड हॉल में राज्य के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। गुजरात में कांग्रेस विफल रही, मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं गुजरात अटका हुआ है, वह आगे बढ़ना चाहता है। गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता नहीं दिखा पा रही है। मैं ये बातें डर या शर्म से नहीं कह रहा हूं। लेकिन मैं ये बातें आपके सामने रखना चाहता हूं कि चाहे राहुल गांधी हों या महासचिव, हम गुजरात को रास्ता नहीं दिखा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम गुजरात की जनता का सम्मान करते हैं तो हमें साफ तौर पर कहना होगा कि हम आज तक लोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाए हैं। अगर हम ये नहीं कहेंगे तो गुजरात की जनता से हमारा रिश्ता नहीं बन पाएगा। Rahul Gandhi UK Citizenship Case: राहुल गांधी की नागरिकता पर सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा पार्टी के अंदर दो तरह के लोग हैं, उन्हें अलग करना होगा गुजरात के नेतृत्व में दो तरह के लोग हैं। जब तक ये दोनों समूह अलग नहीं होंगे, तब तक गुजरात की जनता हम पर भरोसा नहीं करेगी। गुजरात के किसान, मजदूर, छात्र विकल्प चाहते हैं न कि बी टीम, इसलिए इन दोनों समूहों को सुलझाना मेरी जिम्मेदारी है। अगर पार्टी से 30-40 लोगों को निकालना पड़ा तो वो भी किया जाएगा कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। जिला स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर नेता हैं, वे शेर हैं, लेकिन वे पीछे से जंजीरों से बंधे हुए हैं। जनता यह देख रही है। अगर हमें जनता से संबंध बनाने हैं, तो सबसे पहले समूह को अलग करना होगा। अगर 30-40 लोगों को हटाना पड़े, तो हम वह भी करेंगे। अगर आप अंदर से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, तो बाहर जाकर करें। हमारे हर नेता के दिल में कांग्रेस होनी चाहिए अगर हमारा कोई जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष या वरिष्ठ नेता है, तो उसके दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। ऐसे लोगों को ही संगठन की कमान मिलनी चाहिए। जैसे ही हम ऐसा करेंगे, जनता तूफान की तरह हमारे साथ जुड़ जाएगी। गुजरात को अभी चुनाव की बात नहीं करनी चाहिए। हमारा यह प्रोजेक्ट 50 साल का है, हमें अपनी पार्टी की विचारधारा को जनता से जोड़ना है। गांधीजी ने हमें जो सिखाया, सरदार पटेल ने जो सिखाया, वही गुजरात में करना है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन