: 3 करोड़ 85 लाख की विदेशी शराब जब्त: अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया, इटली और स्कॉटलैंड जैसे विदेशी ब्रांड की है शराब, एक बोतल की कीमत 22 से 25 हजार
मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की
खुरई विधानसभा के नेशनल हाईवे-44 पर एमपी-यूपी की सीमा पर स्थित अटा कर्नलगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने इलेक्शन एफएसटी की टीम के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश स्तर की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी अधिकारी सियाराम चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को रुकवाया। इसमें 3 करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की 641 पेटी 3325 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जो विदेशी शराब दिल्ली से सिकंदराबाद जा रही थी। विदेशी शराब को खुरई आबकारी कार्यालय लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
ट्रक में महंगी विदेशी शराब भरी हुई है
पकड़ी गई शराब विदेशों में बनी महंगी शराब है। प्रत्येक बोतल की कीमत 22 हजार से 25 हजार रुपये या उससे अधिक बताई जा रही है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्कॉटलैंड जैसे विदेशी देशों में बनी शराब जब्त की गई है।
ट्रक ट्रांसपोर्ट से लोड किया गया था
ट्रक चालक दिल्ली निवासी रामबाबू सकवार ने बताया कि वह खुद ट्रक का मालिक है और उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी के बुलाने पर ट्रक लोड किया था। ट्रक में कितना सामान है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के कहने पर ही शराब लोड कर रहा था।
रॉयल्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं है
खुरई आबकारी अधिकारी सियाराम चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो रॉयल्टी में न तो रूट की जानकारी थी, न तारीख का उल्लेख था, न बेंच नंबर का, न वैधता का और न ही ट्रक वहां से कब निकला। और कब पहुंचना है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
रॉयल्टी में केवल दिल्ली से सिकंदराबाद जाने वाले ट्रकों का जिक्र है। ट्रक से 3 करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की 641 पेटी 3325 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसकी जानकारी कस्टम विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन