Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: दुनियाभर में डाउन हुआ व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

MP CG Times / Mon, Oct 4, 2021

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक का मैसेंजर डाउन हो गया है. पिछले काफी समय से लोग व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. भारतीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे के बाद से ही ये दिक्कतें आ रही हैं. इसकी वजह से दुनियाभर में यूजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी लगातार लोग ट्विटर के जरिए शिकायत कर रहे हैं. दुनियाभर में काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. इधर, फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश लिखा हुआ आ रहा है “सॉरी, कुछ गड़बड़ है. हम इस पर काम कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द इसे दुरुस्त कर लेंगे.” इधर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर व्हाट्सएप ने ट्विटर के जरिए कहा कि हमें पता है कि व्हाट्एसप यूजर्स को इसके इस्तेमाल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है. हम इसको ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द हम इसको लेकर अपडेट देंगे. यूजर्स ट्विटर पर लिख रहे हैं कि पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर वे भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे से इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. वेबसाइट downdetector.in जहां पर वेब सर्विसेज को ट्रैक किया जाता है, वहां पर भी काफी संख्या में यूजर्स की तरफ से इसकी शिकायत की गई है. गौरतलब है कि इन तीनों ही प्लेटफॉर्म्स्स का स्वामित्व फेसबुक के पास है और फौरन मैसेज भेजने या फिर फोटो शेयर करने और सोशल नेटवर्किंग के मामले में इनका भारतीय मार्केट में पूरी तरह से वर्चस्व है. भारत में फेसबुक के 41 करोड़ यूजर्स हैं जबकि व्हाट्सएप का इस्तेमाल 53 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. तो वहीं, भारत में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करीब 21 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन