Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: भारत में बिजली संकट का खतरा: 72 थर्मल पावर प्लांट में कोयला खत्म, बिजली का उत्पादन भी हुआ ठप, जानिए क्या है वजह ?

MP CG Times / Sun, Oct 3, 2021

नई दिल्ली। भारत में कोयले का गंभीर संकट चल रहा है. इस वजह से कई पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन बंद होने की आशंका है. इसके बाद कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड निशाने पर आ गई है. केंद्र सरकार ने कोल इंडिया को कहा कि बिजली बनाने वाले संयंत्र में कोयले की नियमित आपूर्ति की जाए. केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल इलेक्ट्रिसी अथॉरिटी के अनुसार भारत के 72 थर्मल पावर प्लांट में 8817 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप पड़ गया है. बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. इस कारण से पावर एक्सचेंज में दस हजार मेगावाट बिजली की ट्रेडिंग 20 रुपए प्रति यूनिट चल रही है.

स्थिति में सुधार नहीं

कोयला सचिव अनिल जैन ने कंपनी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को 27 सितंबर को एक पत्र लिखा था. कहा कि पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक लगातार कम हो रहा है. कई बार कहने के बावजूद अब तक स्थिति में सुधार नहीं आया है. इस मसले पर मंत्री लेवल की कई बैठकें हो चुकी है. पावर प्लांट में कोयले की समस्या दूर करने को लेकर कई सुझाव दिए गए. जिस पर अब तक अमल पर नहीं लाया गया है.

बिजली की डिमांड बढ़ी

बता दें देश में लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है. जून के बाद से बिजली की डिमांड 200 गीगावॉट पार कर गई. वहीं कोल इंडिया लिमिटेड से कोयले का प्रोडक्शन और डिलीवरी लगातार कम हो रहा है. देश के सभी पावर प्लांट में कोयले की कमी सामने आई है. अगस्त में खबरें आई थी कि 57 पावर प्लांट कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं. इनमें पांच पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक है. वह बिजली बनाने के लिए कोयले की हर दिन की आपूर्ति पर डिपेंड है. जबकि छह पावर प्लांट में एक दिन का बफर स्टॉक है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन