: रिस्क नहीं इश्क है: इस वजह से टूट जाते हैं प्यार के रिश्ते, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां ?
- समय के साथ-साथ कई लोगों में झूठ बोलने की आदत आने लगती है और फिर वो अपने पार्टनर से झूठ बोलने लगते हैं. वो दफ्तर से लेट आ रहे हैं या अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके आ रहे हैं, जैसे कई झूठ लोग अपने पार्टनर से बोलने लगते हैं. ऐसे में इसका बुरा असर उनके प्यार के रिश्ते में दिखने लगता है. इसलिए झूठ बोलने की आदत बदलना बेहतर है और सिर्फ सच बोलना चाहिए.
- कई लोग अपने पार्टनर से बातें छुपाने लगते हैं. जैसे- किसी ने उनके पार्टनर के बारे में या उनके बारे में उनसे कुछ बात कही, तो वो उस बात को अपने पार्टनर के साथ साझा नहीं करते हैं. ऐसे में वो इस बात को मन ही मन रखते हैं, जिसके कारण कई बार वो अपने पार्टनर को ताना तक मारने लगते हैं. ऐसे में रिश्ता टूटने का डर बना रहता है. इसलिए बातें न छुपाते हुए पार्टनर से सब साझा करना बेहतर विकल्प है.
- जहां पहले लोग अपने पार्टनर को साथ में फिल्म दिखाने, शॉपिंग पर या किसी पार्टी में ले जाते थे. तो वहीं कुछ समय बाद इन आदतों में बदलाव देखने को मिल जाता है. ऐसा नहीं कि आप किसी और के साथ जा रहे हैं, लेकिन आप कहीं न कहीं अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों पर जाने से बचते हैं. वहीं, ऐसा करना गलत है, ऐसा करने से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं और आपके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.
- जब किसी का कॉल आए, तो सबसे सामने न बात करते हुए अलग ही बात करनी चाहिए. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप सभी कॉल अपने पार्टनर से छुपकर करने लगे. ऐसे में आपके पार्टनर के मन में शक पैदा हो सकता है. अगर आप सही हैं, तो आपको छुपकर करने की जगह सामने ही कॉल पर बात या मैसेज करने चाहिए.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन