नई दिल्ली। अगर आप भी नवंबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लें. नवंबर 2021 में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती जैसी कई छुट्टी पड़ने वाली है. ऐसे में पूरे महीने में कुल 17 दिन बैंक बंद (Bank Holidays November) रहेंगे. इस महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें.
17 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, नवंबर महीने में 17 छुट्टियां है. इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे. आपको बता दें कि इस 17 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं.
RBI गाइडलाइंस के अनुसार रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा महीने में चार रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है.
नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां
1 नवंबर - कन्नड़ राज्योत्सव / Kut - बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3 नवंबर - नरक चतुर्दशी - बेंगलुरु में बैंक बंद
4 नवंबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा - बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबर - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा - अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
6 नवंबर - भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा - गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 नवंबर - छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ - पटना और रांची में बैंक बंद
11 नवंबर - छठ पूजा - पटना में बैंक बंद
12 नवंबर - वांगला उत्सव - शिलांग में बैंक बंद
13 नंवबर - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
14 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 नवंबर - गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा - आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
21 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर - कनकदास जयंती - बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर - सेंग कुट्सनेम - शिलांग में बैंक बंद
27 नवंबर - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
हम तो डूबेंगे सनम तुम को भी ले डूबेंगे: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने अपने घर में लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी जलकर हुए राख
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें