Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह एकेएफ नाम से बना रहा था भिंडरावाले की तरह आतंकियों की फोर्स! अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है भगोड़ा खालिस्तान समर्थक

News Desk

News Desk / Sun, Mar 19, 2023

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह एकेएफ नाम से बना रहा था भिंडरावाले की तरह आतंकियों की फोर्स! अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है भगोड़ा खालिस्तान समर्थक

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का चीफ अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान छेड़ा था। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा भी किया था। जालंधर के शाहकोट के पास अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर बाइक से फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। जिसकी वजह से उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। इस बीच, पुलिस को शक है कि अमृतपाल अपनी अलग फोर्स तैयार कर रहा था। रविवार को पंजाब पुलिस के कई अफसरों ने जवानों के साथ अमृतपाल सिंह के जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर पर छापा मारा था। यहां से अलग फोर्स तैयार करने के सबूत मिले हैं।

amritpal singh

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के घर के गेट और दीवार पर एकेएफ लिखा मिला है। उसके घर से एकेएफ लिखे जैकेट भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से संगठन तैयार कर रहा था। इसी का शॉर्ट फॉर्म एकेएफ है। बता दें कि पंजाब में 80 के दशक में आतंकवाद के वक्त भिंडरावाले टाइगर फोर्स नाम से संगठन बना था। ये संगठन आतंकवादी गतिविधियां करता था। अमृतपाल सिंह के बारे में पुलिस ये कह रही है कि उसे तलाशा जा रहा है। वहीं, अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Amritpal Singh

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी अमृतपाल सिंह के मसले पर हेबस कॉरपस अर्जी दाखिल की गई है। एक वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दावा किया है कि अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है और उसे पेश करने को कहा जाए। इस पर कोर्ट ने पंजाब पुलिस को नोटिस जारी किया है। रविवार को पुलिस ने दावा किया था कि उसे सबूत मिले हैं कि अमृतपाल सिंह के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से हैं। अब देखना ये है कि अमृतपाल कब तक गिरफ्तार होता है या वो भगोड़ा ही घोषित रह जाता है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन