Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Lokendra Singh Kalvi: करणी सेना के सुप्रीमो लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, देर रात हार्टअटैक से गई जान

News Desk

News Desk / Mon, Mar 13, 2023

Lokendra Singh Kalvi: करणी सेना के सुप्रीमो लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, देर रात हार्टअटैक से गई जान

नई दिल्ली। साल 2006 में जगत जननी करणी माता के नाम से करणी सेना की नींव रखने वाले लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। लोकेन्द्र सिंह कालवी का बीते कुछ समय से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज जारी था लेकिन बीती देर रात 12:30 बजे उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी जान गई है। वहीं, अब निधन के बाद लोकेन्द्र सिंह कालवी के शव को नागौर जिले के पैतृक गांव कालवी ले जाया गया है। आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम किया जाएगा।

Lokendra Singh Kalvi passed away.

चर्चा में रहती है लोकेंद्र सिंह कालवी की करणी सेना

2006 में लोकेन्द्र सिंह कालवी द्वारा करणी सेना की नींव रखे जाने के दूसरे साल में इसकी चर्चा खूब होने लगी। वजह थी फिल्म जोधा-अकबर…दरअसल, 2008 में लोकेन्द्र सिंह कालवी की इस करणी सेना ने फिल्म जोधा-अकबर का जमकर विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते ये फिल्म राजस्थान में रिलीज भी नहीं हो पाई थी। इसके अलावा एक साल बाद 2009 में करणी सेना द्वारा सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ का विरोध किया गया।

Lokendra Singh Kalvi passed away..

करणी सेना ने वीर का विरोध करने का कारण राजपूतों को गलत तरीके से फिल्म में पेश करना बताया था। इतना ही नहीं करणी सेना द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ और टीवी के सीरियलों का भी विरोध किया जा चुका है। इन्हीं सब विवादों के कारण करणी सेना चर्चा में रहती है।

लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन से राजपूत समाज में दुख 

लोकेन्द्र सिंह कालवी को राजपूत समाज के मुख्य चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है। यही वजह  है कि उनका निधन न सिर्फ करणी सेना से जुड़े लोगों के लिए क्षति है बल्कि राजपूत समाज के लिए भी दुखद है। लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन के बाद उनका शव पैतृक गांव कालवी ले जाया गया है। यहां करणी सेना के लोग भी वहां पहुंचने लगें हैं। दोपहर 2:15 पर अंतिम संस्कार से पहले शव को श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए रखा जाएगा।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन