Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Rahul Gandhi: लंदन में दिए बयान को लेकर बढ़ सकती है राहुल की मुश्किलें, क्योंकि…!

News Desk

News Desk / Mon, Mar 13, 2023

Rahul Gandhi: लंदन में दिए बयान को लेकर बढ़ सकती है राहुल की मुश्किलें, क्योंकि…!

नई दिल्ली। लंदन में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, खबर है कि विशेषाधिकार समिति लंदन में दिए गए उनके भाषण का स्वत: संज्ञान ले सकती है। इससे पहले बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया था और अपन बयान भी दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं, दावा किया गया था कि उक्त प्रकरण में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता भी जा सकती है। दुबे ने बाकायदा राहुल की संसद सदस्यता रद्द करने की भी मांग की थी। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा विशेषाधिकार समिति के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में राहुल के खिलाफ क्या कुछ कदम आगामी दिनों में समिति की ओर से उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि आज संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान दोनों सदन का माहौल खासा गरम रहा। बीजेपी ने राहुल द्वारा लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में दिए गए बयान को अपमानजनक बताते हुए उनसे माफी की मांग की।

उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी के माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने अपने भाषण में कुछ गलत नहीं कहा, बल्कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मोदी सरकार को आईना दिखाया है। खैर, राहुल गांधी प्रकरण को लेकर आज संसद में माहौल काफी गरम रहा। बीजेपी-कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल विदेशी धरती पर टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह बातें करते हैं। वे विदेशी धरा से देश को अपमानित करते हैं।

rahul gandhi in london 1

बता दें कि बीते रविवार को कर्नाटक के मांड्या में चुनावी रैली को संबोधित करने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में लोकतंत्र के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर उनकी आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने राहुल को यह कहकर आईना दिखाया था कि भारत लोकतंत्र की जननी है। बहरहाल, बीजेपी की तरफ से राहुल के बयान को लेकर आक्रोशित प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी दिनों में विशेषाधिकार समिति की ओर से राहुल के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन