: Uttarakhand: आज बेटियां कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं किसी से कम: रेखा आर्या
नई दिल्ली। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।

हमारी सरकार ने बालिकाओं के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिसके जरिये वह स्वरोजगार कर खुद को सुदृढ़ बना सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग के द्वारा कई सारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है और कई सारी योजनाए चलाई जा रही है जिनका लाभ बालिकाओं को लेना चाहिए। वहीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि हमारी बेटियां आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वरोजगार,रक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ कई नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं।

हमारी बेटियों ने उस धारणा को बदलने का काम किया है जहां यह कहा जाता था कि बेटियां सिर्फ गृहस्थी तक ही सीमित हैं, आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। आज बेटियों का योगदान बेटों से कम नही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए कहीं ना कहीं बच्चियों को एक बेहतर माहौल मिलता है। कहा कि आज बच्चियां अपने अलग अलग क्षेत्रो में बेहतरीन प्रदर्शन से देश के साथ राज्य का नाम भी रोशन करने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास,कैंट विधायक सविता कपूर, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर सहित अधिकारीगण,कर्मचारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
The post Uttarakhand: आज बेटियां कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं किसी से कम: रेखा आर्या appeared first on News Room Post.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन