Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Mungeli News: नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

News Desk / Mon, Jan 23, 2023

 
Publish Date: | Tue, 24 Jan 2023 12:21 AM (IST)
Mungeli News: मुंगेली। नगर पालिका में अल्पमत में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस के पार्षदों द्वारा लाया गया है। इसकी प्रक्रिया 24 जनवरी 11 बजे से नगर पालिका परिषद स्थित सभाग्रह में किया जायेगा। मुंगेली नगरपालिका के लिए हुए विगत चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से 12 पार्षद चुनकर आए थे जबकि कांग्रेस के दस पार्षद चुनाव में विजयी हुए थे। मुंगेली नगर पालिका में कुल 22 वार्ड हैं। इस चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई थी। अध्यक्ष पद के लिए संतूलाल सोनकर और उपाध्यक्ष पद के लिए मोहन मल्लाह चुनाव में विजयी घोषित किए गए थे। लेकिन बाद में आर्थिक अनियमितता के आरोप में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर जेल जाने के कारण पद से बर्खास्त कर दिए गए। इसके बाद हुए अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पार्षदों की क्रास वोटिंग के कारण कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी चुनाव जीतने में सफल हुए थे। तब आश्चर्य की बात यह है कि भाजपा के 12 और कांग्रेस के 10 वोट होने के बावजूद कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी 16 वोट पाकर चुनाव जीत गए थे। इस क्रास वोटिंग से भाजपा की बहुत किरकिरी हुई थी। भाजपा के पार्षदों की ओर से खुलकर क्रास वोटिंग की गई थी। कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद पर मौजूद भाजपा के मोहन मल्लाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा है। जिस पर 24 जनवरी को मतदान होना है। अब 24 जनवरी को अपना उपाध्यक्ष पद भाजपा को बचाना बड़ी चुनौती होगी। साथ ही भाजपा के तीन पार्षद अभ्ाी हाल ही में कांग्रेस प्रवेश कर चुके है। कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए चार से पांच दावेदार है। जिनमें चार बार से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे कांग्रेस के पार्षद अरविंद वैष्णव, वही पार्षद संजय सिंह ठाकुर,पार्षद मनुराज सोनी रोहित शुक्ला ने दावेदारी प्रस्तुत की है जिस पर आखरी मुहर सुुबह, मतदान प्रक्रिया से पहले लगाई जाएगी । देखना होगा की अब नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख पाती है की नहीं ।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन