: ज्वेलरी चुराने की महिला की हत्या: घर के सामने किराए पर रहता था नाबालिग, साजिश में रिश्तेदार और परिचितों को भी मिलाया, 6 गिरफ्तार
दरसअल, 10 अक्टूबर 2023 को जिले के बैराड़ कस्बा निवासी चायना शर्मा के घर पर घुसकर आरोपियों गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाखों की ज्वैलरी सहित नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आज बुधवार को पुलिस ने मास्टर माइंड नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस लूट और हत्याकांड का मुख्य आरोपी 16 साल का नाबालिग छात्र है। जो कि महिला के घर के सामने किराए का कमरा लेकर रहता था। उसने अपने एक रूम मेट के साथ साजिश रची थी। फिर उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मिला लिया था। आराेपियाें ने पूछतााछ में बताया कि लुटे हुए सोने को ग्वालियर के किसी बैंक में गोल्डलोन के रूप में रखकर 4 लाख 70 हजार रुपये लोन के रूप में लेकर पैसों को लेकर आपस में बांट लिए थे।
इस मामले में पुलिस ने आराेपियाें के निशानदेही पर मोबाइल को तालाब से खाेदकर जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 9 रुपये के जेवरात, 20 हजार कैश, वारदात में प्रयुक्त वाहन, दो देशी कट्टे और दो जिंदा राउंड कारतूस भी जब्त किया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन