: MP में सरकारी योजनाओं में कमीशन का खेल: PM मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में अधिकारी ही लगा रहे पलीता, 25% कमीशन का VIDEO वायरल
Commissioning in Jal Jeevan Mission Scheme: मध्य प्रदेश में सरकारी सिस्टम में कमीशन का खेल चल रहा है. किसी भी काम के बदले रिश्वत ली जा जाती है. उसके बगैर कोई काम नहीं होता है. कई बार रिश्वत लेते वीडियो वायरल भी होते हैं. अब मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जल जीवन मिशन योजना में कमीशनखोरी का वीडियो सामने आया है. जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 25 फीसदी कमीशन का खेल रहा है. इस वीडियो में जिला समन्वयक एचआरडी लाखों रुपये के मोटी कमीशन की मांग करते नजर आ रहे हैं. जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है.
मंत्री जी रिश्वत लेते हैं ? पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप, सिसोदिया ने पलटवार में कहा- आप अज्ञानी, सुना है मेट्रो में बड़ा कमीशन लिया था वायरल हो रहा वीडियो जिला समन्वयक प्रदीप गुप्ता और आईएसए एजेंसी विनोद के बीच हुए लेन-देन का है. एजेंसी जल जीवन मिशन के तहत चयनित गांवों में प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है. एजेंसी को ग्रामीणों से फीडबैक और भौतिक सत्यापन मिल गया है. इस काम के लिए वीडब्ल्यूएससी कमेटी का भी गठन किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि हर घर जल जीवन मिशन योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है. वीडियो की जानकारी अभी हम तक नहीं पहुंची है. हम इसकी जांच कराएंगे. अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को वर्ष 2024 तक हर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन चलाया जा रहा है. लेकिन इसकी जमीनी हकीकत यह है कि दूर गांव तो दूर घर तक पानी नहीं पहुंचा है. इसका मुख्य कारण कमीशन को माना जा रहा है. जल जीवन मिशन में 25% कमीशन का खेल चल रहा है. जिसमें आला अधिकारी से लेकर जिले का समन्वय शामिल है. देखिए video [video width="352" height="640" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230619-WA0026.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
अमरकंटक में 22 साल के युवक ने लगाई फांसी : घर की छत में पाइप से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका, युवती को साथ सूरत ले जाना चाहता था
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन