Logo
Breaking News Exclusive
किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 15 फीट ऊपर उछले 4 लोग, जबड़ा उखड़ने से हेल्पर की मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई लाइव मौत 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, महज एक कमेंट ने दो परिवारों में घोला मातम का जहर सरकारी बंगले पर EOW की रेड, 2 लाख की थी डिमांड, आखिरी किस्त पर हुआ 'खेल' सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स महुआ की डोरी बीनते समय गिरी आकाशीय बिजली, बुआ और 8 साल की मासूम भतीजी की मौके पर ही थमी सांसें टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 15 फीट ऊपर उछले 4 लोग, जबड़ा उखड़ने से हेल्पर की मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई लाइव मौत 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, महज एक कमेंट ने दो परिवारों में घोला मातम का जहर सरकारी बंगले पर EOW की रेड, 2 लाख की थी डिमांड, आखिरी किस्त पर हुआ 'खेल' सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स महुआ की डोरी बीनते समय गिरी आकाशीय बिजली, बुआ और 8 साल की मासूम भतीजी की मौके पर ही थमी सांसें टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी

: MP Politics: सिंधिया के महल में डेढ़ घंटे बिताएंगे अमित शाह, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर

News Desk / Sat, Oct 15, 2022

ज्योतिरादित्य सिंधिया और अमित शाह की कल होने वाली मुलाकात को लेकर कई कयास लगने लगे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और अमित शाह की कल होने वाली मुलाकात को लेकर कई कयास लगने लगे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर में कार्यक्रम के बाद सिंधिया के महल पहुंचे हैं। वे सिंधिया घराने के महल जय विलास पैलेस में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसी बात पर राजनीतिक चर्चाएं होने लगी हैं। बताया तो ये जा रहा है कि अमित शाह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचकर भोजन करेंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। पर इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। 

पहले बताते हैं कि अमित शाह का कार्यक्रम क्या था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। अमित शाह भोपाल में लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम शुरू करने का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन किया। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयर टर्मिनल के शिलान्यास के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद शाह सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया। इस महल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। अमित शाह की मेहमाननवाजी के लिए सिंधिया और उनका परिवार मौजूद है। 

अब इस मुलाकात पर खलबली क्यों
डेढ़ घंटे तक सिंधिया और अमित शाह का साथ रहना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। प्रदेशभर के भाजपा नेताओं की नजर इस मुलाकात के असर पर रहेगी। चर्चा ये भी है कि कहीं प्रदेश की कमान सिंधिया को तो नहीं सौंपी जाने की तैयारी है। इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है कि कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी उज्जैन में थे तब भी सिंधिया उनके करीब नजर आए थे। अब अमित शाह उनके घर पहुंच रहे हैं। दो बड़े दिग्गजों से सिंधिया की नजदीकियां कुछ तो इशारा कर रही हैं। 

  प्रदेश के लिए नए चेहरे की चर्चा क्यों
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पिछली बार के चुनावों में शिवराज का चेहरा सामने था, पर कांग्रेस की सरकार बन गई। सिंधिया के भाजपा में आने पर सत्ता परिवर्तन हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रदेश में नया चेहरा सामने लाया जाए। पिछली बार भाजपा को मालवा-निमाड़ में काफी नुकसान उठाना पड़ा था, और यही गड्ढा भाजपा को दुख दे गया। अब सिंधिया के भाजपा में आने से मालवा-निमाड़ में फिर भाजपा मजबूत नजर आ रही है। राज्यवर्धन दत्तीगांव, तुलसी सिलावट, हरदीप सिंह डंग जैसे नेता भाजपा को मजबूत कर रहे हैं, जो सिंधिया के कट्टर समर्थक कहे जाते हैं। 

सिंधिया का नाम क्यों आगे
अगर भाजपा चेहरा बदलती भी है तो नया चेहरा किसका होगा। इस बारे में कई नेताओं के नाम सामने आते हैं पर सबसे मजबूत फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया माने जा रहे हैं। पिछली बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने के पीछे कहीं न कहीं सिंधिया थे। कहा तो ये भी जाता है कि उनके चेहरे के दम पर कांग्रेस सरकार बना पाई थी। भाजपा में आने के बाद सिंधिया ने प्रदेश के लोगों से जुड़ाव के लिए खुद में काफी परिवर्तन किया है। वे महाराजा वाली छवि से बाहर निकले हैं। सड़कों पर झाड़ू लगाने से लेकर दलितों के घर खाना खाने तक सब कर रहे हैं। उनकी शिवराज खेमे से अलग नेताओं से नजदीकियां बढ़ी हैं। संघ के नेताओं से संपर्क बढ़ा है। 

एक बात और कि सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे बड़ौदा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। कहा जाता है कि 2014 के चुनाव में बड़ौदा राज परिवार से ताल्लुक रखने वाली शुभंगिनी गायकवाड नरेंद्र मोदी की प्रस्तावक बनी थीं। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ससुराल वालों से अच्छे संबंध हैं और कहा यह भी जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में शामिल होने का श्रेय उनकी ससुराल वालों को ही जाता है।

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर में कार्यक्रम के बाद सिंधिया के महल पहुंचे हैं। वे सिंधिया घराने के महल जय विलास पैलेस में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसी बात पर राजनीतिक चर्चाएं होने लगी हैं। बताया तो ये जा रहा है कि अमित शाह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचकर भोजन करेंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। पर इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। 

पहले बताते हैं कि अमित शाह का कार्यक्रम क्या था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। अमित शाह भोपाल में लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम शुरू करने का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन किया। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयर टर्मिनल के शिलान्यास के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद शाह सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया। इस महल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। अमित शाह की मेहमाननवाजी के लिए सिंधिया और उनका परिवार मौजूद है। 

अब इस मुलाकात पर खलबली क्यों
डेढ़ घंटे तक सिंधिया और अमित शाह का साथ रहना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। प्रदेशभर के भाजपा नेताओं की नजर इस मुलाकात के असर पर रहेगी। चर्चा ये भी है कि कहीं प्रदेश की कमान सिंधिया को तो नहीं सौंपी जाने की तैयारी है। इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है कि कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी उज्जैन में थे तब भी सिंधिया उनके करीब नजर आए थे। अब अमित शाह उनके घर पहुंच रहे हैं। दो बड़े दिग्गजों से सिंधिया की नजदीकियां कुछ तो इशारा कर रही हैं। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन