: MP News: लिव-इन में रहने वाला आशिक हुआ गायब तो प्रेमिका ने परिजनों पर चाकू से किया हमला, पहले से थी शादीशुदा
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन पार्टनर के गायब हो जाने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड उसके घर पहुंची। इस दौरान उसने प्रेमी के माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पुरानी छावनी इलाके में रहने वाले रामलखन बाथम नाम के युवक का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन में रह रहे थे। दो दिन पहले रामलखन बाथम बिना किसी को बताए कहीं चला गया। इस बात से प्रेमिका बेहद नाराज थी, उसे लगा कि उसके प्रेमी के घर वालों ने उसे कहीं बाहर भेज दिया है।
इसके बाद महिला रामलखन के घर पहुंची और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी पर हमला होते देख उसका पति बीच बचाव के लिए पहुंचा तो महिला ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मां के गले पर चाकू लगा है। वहीं प्रेमी के पिता के दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं।
पुलिस ने कहा- आरोपी महिला पहले से शादीशुदा...
आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके लिव-इन पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन