Logo
Breaking News Exclusive
Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

: MP News: उमा भारती ने मधुशाला को बना दिया गौशाला, शराब की दुकान के सामने बांधी गायें

News Desk

News Desk / Wed, Feb 1, 2023

MP News: उमा भारती ने मधुशाला को बना दिया गौशाला, शराब की दुकान के सामने बांधी गायें

उमा भारती ने मधुशाला को बना दिया गौशाला

उमा भारती ने मधुशाला को बना दिया गौशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी के लिए जनजागरण कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने एलान के मुताबिक ओरछा की एक शराब दुकान को गोशाला बना दिया। उमा भारती ने कुछ समय पहले इसी शराब दुकान में गोबर फेंककर विरोध दर्ज किया था। यह दुकान निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा के प्रसिद्ध रामराजा मंदिर के बाहर है। 

इससे पहले उमा भारती ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए एलान किया था, 'ओरछा के ठीक मुहाने पर रामराजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है वह अवैध है, विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं, यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करूंगी।'

उमा भारती ने कहा, यहां जो शराब की दुकान खुली है, इसमें सारे नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस दुकान को ढाई किलोमीटर दूर के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन अधिक राजस्व मिले, इसके लिए यहां पर जगह दे दी गई। सरकार ने मेरी बात को ध्यान देते हुए इसे नोटिस दिया था, लेकिन शराब विक्रेता कोर्ट से स्टे ले आए हैं। 
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा, 'मैंने शिवराज सरकार को पांच परामर्श दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकान दूर हो, धार्मिक स्थानों से, मजदूरों की बस्तियों से, अदालत और अस्पतालों से शराब की दुकान दूर रहनी चाहिए। इसमें कोई राजस्व की हानि नहीं होगी। यह अकेली दुकान नहीं है, पूरे मध्यप्रदेश में 18 हजार दुकानें हैं, जो मध्य प्रदेश के भविष्य को झोंक रही हैं। कइयों के जीवन बर्बाद हो रहे हैं। यह दुकानें मध्य प्रदेश को शराब में बहा देंगी। शिवराज ने कहा है, इसमें परिवर्तन करेंगे और पुरानी गलतियां नहीं दोहराएंगे।

 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन