: MP News: गणित का सवाल हल नहीं किया तो मास्टर ने कर दी धुनाई, अब होगी कोर्ट में पेशी
सेमरिया थाना, रीवा - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बीरखाम स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल से एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां कक्षा-पांच में पढ़ाई करने वाले एक छात्र की मास्टर ने मामूली बात पर धुनाई कर दी। इससे छात्र को चोट लग गई। मास्टर ने छात्र से गणित का सवाल हल करने को कहा था। छात्र उसे हल नहीं कर सका। इस पर गुस्साए मास्टर ने छात्र की पिटाई कर दी। मास्टर की पिटाई से छात्र को चोट लग गई। परिजनों की शिकायत पर मास्टर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।मामला सेमरिया थाना क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का है। पास के ही बीरखाम गांव का निवासी मोहित लाल साकेत शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा-पांच में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल के गणित के मास्टर अशोक शुक्ला ने छात्र मोहित को एक सवाल हल करने को कहा था। छात्र उस सवाल को हल नहीं कर सका। इसके बाद मास्टर ने छात्र की धुनाई कर दी। इस बात की जानकारी जब छात्र के परिजनों को हुई तो वे घटना की शिकायत लेकर सेमरिया थाना पहुंचे। मास्टर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि सेमरिया के बीरखाम में शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा-पांच के छात्र मोहित लाल साकेत को स्कूल के शिक्षक ने पीटा है। छात्र के पिता रामबली साकेत ने सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिक्षक अशोक शुक्ला के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। शिक्षक को सूचना देकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन