: MP News: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना पर दिए बयान पर गृहमंत्री की नसीहत, बोले रील और रियल लाइफ में अंतर समझे
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान पर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकायत हुई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता ऋचा चड्ढा को नसीहत देते हएु कहा कि सेना का सम्मान करना सीखें। रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर समझे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा से एक बयान जारी कर अभिनेत्री को नसीहत देते हुए कहा कि ऋचा चड्ढा जी यह सेना है सिनेमा नहीं है। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। आपनकी सेना के खिलाफ टिप्पणी देश के राष्ट्र भक्तों को आहत करने वाली हैं। कभी माइनस 40, 30 और 20 डिग्री तापमान में रह कर देखें, तब सेना का बलिदान समझ में आएगा। 45 डिग्री लू के थपेड़े में रह कर देखिए। आपके बयान से राष्ट्र भक्तों को पीढ़ा हुई है। श्रद्धा के 35 टुकड़े होने पर एक शब्द नहीं निकला। यह आपकी टुकड़े टुकड़े वाली मानसिकता को प्रदर्शित कर रही हैं। जैसा अन्न खाएंगी, वैसा ही आपका मन होगा। गृहमंत्री ने कहा कि मुझे शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस को कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के लिए कहा है। उन्होंने अभिनेत्री को सेना और सिनेमा में फर्क करना सीखने की बात कही।
बता दें ऋचा चड्ढा पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। चड्ढा ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा 'गलवान हाय कहता' है। जिस ट्वीट को उन्होंने शेयर किया, उसमें भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हवाले से लिखा गया कि हम पाकिस्तान से पीओके वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम सरकार से आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। हम ऑपरेशन जल्द पूरा करे लेंगे। उससे पहले पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो जवाब कुछ और होगा, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकतें।
विस्तार
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान पर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकायत हुई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता ऋचा चड्ढा को नसीहत देते हएु कहा कि सेना का सम्मान करना सीखें। रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर समझे।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा से एक बयान जारी कर अभिनेत्री को नसीहत देते हुए कहा कि ऋचा चड्ढा जी यह सेना है सिनेमा नहीं है। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। आपनकी सेना के खिलाफ टिप्पणी देश के राष्ट्र भक्तों को आहत करने वाली हैं। कभी माइनस 40, 30 और 20 डिग्री तापमान में रह कर देखें, तब सेना का बलिदान समझ में आएगा। 45 डिग्री लू के थपेड़े में रह कर देखिए। आपके बयान से राष्ट्र भक्तों को पीढ़ा हुई है। श्रद्धा के 35 टुकड़े होने पर एक शब्द नहीं निकला। यह आपकी टुकड़े टुकड़े वाली मानसिकता को प्रदर्शित कर रही हैं। जैसा अन्न खाएंगी, वैसा ही आपका मन होगा। गृहमंत्री ने कहा कि मुझे शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस को कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के लिए कहा है। उन्होंने अभिनेत्री को सेना और सिनेमा में फर्क करना सीखने की बात कही।
बता दें ऋचा चड्ढा पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। चड्ढा ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा 'गलवान हाय कहता' है। जिस ट्वीट को उन्होंने शेयर किया, उसमें भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हवाले से लिखा गया कि हम पाकिस्तान से पीओके वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम सरकार से आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। हम ऑपरेशन जल्द पूरा करे लेंगे। उससे पहले पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो जवाब कुछ और होगा, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकतें।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन