: MP News: बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता में लापरवाही बरतने वाले 9 केंद्राध्यक्ष/ सहायक निलंबित
Bhopal: लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। - फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और विश्वनीयता बनाए रखने में लापरवाही के आरोप में 9 केंद्राध्यक्षों/सहायक केंद्राध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की सिफारिश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने केंद्राध्यक्षों को निलंबित करने के आदेश जारी किए।लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से गुरुवार को जारी आदेश किए गए। बता दें मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई है। परीक्षाओं के पेपर टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने की शिकायत आई थी। वहीं, इस मामले में भोपाल साइबर क्राइम थाना ने भी पेपर लीक करने वालों पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से पेपर लीक होने की बात नहीं मानी है। इसके बाद मंडल ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इस बीच अलग-अलग केंद्रों पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की है।
इन केंद्राध्यक्ष/सहायक केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई
- ग्वालियर जिले के सिगौरा ब्लॉक घाटीगांव के शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य हुकुम चंद्र लाचौरिया को न्यू आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल नरसिंह नगर चार शहर नाका ग्वालियर के केंद्राध्यक्ष।
- बड़वाली जिले के पाटी विकासखंड शासकीय उ.मा.वि. बोकराटा के उच्च माध्यमिक शिक्षक बल सिंह को शासकीय बालक उ.मा.वि. विकासखंड पाटी के केंद्राध्यक्ष और बड़वानी जिले के शासकीय ब्लाक उ.मा.वि. लिंबी विकासखंड पाटी के उच्च माध्यमिक शिक्षक दिलीप सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष।
- रायसेन जिले के ईंटखेड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक रमाशंकर अहिरवार शासकीय उ.मा.वि. प्रतापगढ़ जिला रायसेन के केंद्राध्यक्ष।
- रायसेन जिले के बीकलपुर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक निर्भय सिंह मवेदी शासकीय उ.मा.वि. प्रतापगढ़ जिला रायसेन के सहायक केंद्राध्यक्ष।
- राजगढ़ जिले के जीरापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक रेखा बैरागी शासकीय उ.मा.वि. पीपल्याकुल्मी की केंद्राध्यक्ष और उच्च माध्यमिक शिक्षक रामसागर शर्मा को सहायक केंद्राध्यक्ष।
- ग्वालियर जिले के लश्कर, गेंडे वाली सड़क शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक विवेक कुमार लिटौरिया न्यू आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल नरसिंहनगर, चार शहर का नाका के सहायक केंद्राध्यक्ष।
- जिला राजगढ़ पीपल्याकुल्मी उ.मा.वि. के उच्च माध्यमिक शिक्षक धनराज पाटीदार स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन