Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: MP mission 2023: कैलेंडर में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी से कांग्रेस गदगद, BJP बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने

News Desk

News Desk / Sat, Jan 14, 2023

MP mission 2023: कैलेंडर में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी से कांग्रेस गदगद, BJP बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Bjp flag, congress flag

Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साल 2023 के कैलेंडर में छपी भविष्यवाणी ने मध्य प्रदेश की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। जबलपुर से छपने वाले पं. बाबूलाल चतुर्वेदी पंचांग में छपी भविष्यवाणी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए समय को संकटकारी बताया है। साथ ही कांग्रेस के के मजबूती से उभरने की बात कही हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस के नेता गदगद हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वहीं, इस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते रहे।
 
जबलपुर से प्रकाशित होने वाला पंचाग में मध्य प्रदेश को लेकर भविष्याणी करते हुए बताया गया कि वर्ष प्रारंभ से उत्तरार्थ तक का समय मुख्यमंत्री के लिए संकटकारी हैं। सरकार में बड़े परिवर्तन के योग हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने चर लग्न में शपथ ली है तथा राज्येश चन्द्राम छठे भाव में सूर्य के साथ होने के कारण उन्हें पूर्ण रूप से स्वतंत्र कार्य करने में कमी पैदा करता हैं। सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी। सत्तारूढ़ पार्टी में आपसी मतभेद रहेगा। मंत्री मंडल में परिवर्तन की संभावना हैं। विपक्ष सरकार के प्रति सतत चुनौतियां पैदा करता रहेगा। कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक सशक्त दिखाई देगी, जिसका असर चुनाव में दिखाई देगा। केंद्र के सहयोग से कुछ नयी जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में शुरू होंगी, जिससे जनमानस को लाभ होगा। खनिज के क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
 
प्रचंड बहुत से बनेगी कांग्रेस की सरकार
इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी जी का पंचाग मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित और प्रमाणीक पंचाग हैं। सनातन धर्म में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति इस पंचाग को बहुत श्रद्धा से देखता है। हिमाचल पर उनकी भविष्यवाणी पहले ही सच साबित हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश को लेकर भविष्यवाणी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुत से कांग्रेस की सरकार बन रही हैं। और माननीय कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
 
बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज
बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहा कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। लोकतंत्र में जनता ही जर्नादन हैं। जब आप जनता के दु:ख, दर्द और तकलीफ, कष्ट में नहीं खड़े होंगे तो फिर जनता का आशीर्वाद कैसे मिलेगा। जब आप बबूल का पेड़ बोओंगे तो उस पेड़ से आम मिलने की इच्छा कैसे कर सकते हैं। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास को लेकर काम कर रही हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाएं लेकर हम जनता के बीच में हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में जनता प्रचंड बहुत से बीजेपी की सरकार बनाएगी।
 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन