: MP Weather Today: एक दिन में आठ डिग्री से ज्यादा उछला पारा, कई इलाकों में गिरा पानी
एमपी मौसम आज: कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश में अचानक तापमान में उछाल आया है। कई इलाकों में बादल छाने के बाद बीते 24 घंटों में आठ डिग्री तक का उछाल आया है। ठंड कम हुई है। कई जिलों में हल्की बारिश हुई है, अगले एक-दो दिन में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर कंपकंपाने पर मजबूर कर देगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री नौगांव में दर्ज किया गया।मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शहडोल, सागर और होशंगाबाद संभागों में विशेष रूप से बढ़े। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में काफी बढ़े। उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों में सामान्य में विशेष रूप से अधिक, भोपाल, इंदौर, सागर संभाग में सामान्य से काफी अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री नौगांव में दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटों की बात करें तो होशंगाबाद संभाग के जिलों में एवं रायसेन, भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा व सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बूंदाबांदी हो सकती है। दो दिन बाद रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो बीते24 घंटों की तुलना में तापमान में काफी अंतर देखा गया। बहुत तेजी से पारा उछला है। न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा उछाल रहा वहीं अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान जहां पहले 5-6 डिग्री के आसपास था, बीते दिन साढ़े 9 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 9.5 डिग्री, दतिया-ग्वालियर में 9.6, रीवा में 10.2, खजुराहो में 11.5, रायसेन में 11.6, सतना में 12, नरसिंहपुर में 12.2, सीधी में 12.4, धार में 12.5, राजगढ़ में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में 8.2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में भी खासा उछाल रहा। दिन का पारा एक बार फिर 33 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म मंडला रहा। मंडला में 33, खरगोन में 32.2, खंडवा में 32.1, नर्मदापुरम में 30.9, उमरिया में 30.6, उज्जैन में 30.5, छिंदवाड़ा में 30.2, दमोह में 30 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। उज्जैन में 3.9 डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं तापमान में अचानक उछाल आने के पीछे प्रदेश में बादल छाना है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मेंडोस कमजोर पड़ने से मप्र का मौसम प्रभावित हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी जम्मू-कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इन दो वेदर सिस्टम के असर से हवाओं के साथ नमी आने से बादल छाने लगे हैं। बादल रहने के कारण अभी दो-तीन दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहने के आसार हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन