: चोरी के संदिग्ध ने पुलिस हिरासत में की आत्महत्या: बेडशीट को फंदा बनाकर खिड़की से लटका, पत्नी बोली- पुलिस ने उसे मारकर लटकाया
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर बड़ी संख्या में समाज के लोग जमा हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वे नाराज परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, मजिस्ट्रेट की निगरानी में पैनल पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना को लेकर खंडवा और खरगोन जिले के आदिवासी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। भील समाज संगठन ने कहा है कि वे सुबह 11 बजे एकत्रित होकर परिवार को न्याय दिलाएंगे।
MP सरकार पर 4 लाख 18 हजार करोड़ कर्ज: 5वीं बार लोन लेगी मोहन यादव गवर्नमेंट, जानिए इस बार कितने हजार करोड़ ?
आरोपी को लॉकअप में रखा गया था
पुलिस के मुताबिक, जब धर्मेंद्र को लॉकअप में रखा गया था, तब उसने रात में चादर फाड़कर रस्सी बनाई। फिर वह एक बाल्टी पर चढ़ा और रोशनदान की रॉड से फंदा बनाकर लटक गया। घटना के वक्त थाने में एसआई हिमाल सिंह डामोर, कांस्टेबल नारायण और अनिल थे। उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पत्नी ने कहा- पुलिस ने उसे मारकर लटकाया है
धर्मेंद्र की पत्नी रानू बाई का कहना है, 'शाम को हम घर पर थे। उस वक्त पति सो रहे थे। इसी बीच पुलिस आ गई। कुछ लोग सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने मेरे पति का हाथ पकड़ा और उन्हें घसीटकर ले गए। तीन दिन तक हमें उनसे मिलने नहीं दिया गया। उनका मोबाइल भी पुलिस के पास था। पति ने आत्महत्या नहीं की, पुलिस ने उन्हें मारकर फांसी पर लटका दिया।
MP में 7 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में ? माइग्रेशन सर्टिफिकेट में सीरियल नंबर नहीं, कैसे मिलेगा छात्रों को एडमिशन ?
दिवाल गांव में 20 लाख की चोरी
19 अगस्त की रात बदमाशों ने खंडवा के दीवाल गांव में जयपाल सिंह राणावत के घर समेत तीन घरों पर धावा बोला। बदमाश नकदी और जेवर समेत 20 लाख का माल ले गए। डॉग स्क्वॉड की टीम ने गांव की तलाशी ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
आरोपी गांव का दामाद था
पुलिस हिरासत में फांसी लगाने वाला धर्मेंद्र दीवाल गांव का दामाद था। वह मूल रूप से खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील अंतर्गत दैत (नेमित) गांव का रहने वाला था। वह दीवाल में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था, लेकिन डॉग स्क्वॉड की टीम को दीवाल में हुई बड़ी चोरी का शक उसी पर था।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन