Logo
Breaking News Exclusive
सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ?

: MP Election 2023: जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका गांधी बोलीं- शिवराज सरकार के 220 महीने में 225 घोटाले, महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर समेत कई बड़े चुनावी वादे

MP CG Times

MP CG Times / Mon, Jun 12, 2023

MP Election 2023: जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका गांधी बोलीं- शिवराज सरकार के 220 महीने में 225 घोटाले, महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर समेत कई बड़े चुनावी वादे

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर के गौरीघाट में मां नर्मदा की पूजा की. मंच से शंख बजाकर 2023 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव का शंखनाद किया गया. जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ग्राउंड में प्रियंका गांधी की सभा हो रही है.

MP में BJP से कौन होगा CM चेहरा ? चुनाव से पहले मंत्री का खुलासा, जानिए किस नाम पर लगाई मुहर ? मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गदा भेंट किया गया. कांग्रेस सरकार बनने से पहले ही प्रतिकातमक रूप में नारी सम्मान योजना का कार्ड दिया गया. प्रियंका गांधी ने अपने हाथों से महिलाओं को नारी सम्मान का कार्ड दिया. नारी सम्मान योजना के वचन पत्र पर प्रियंका गांधी ने हस्ताक्षर किया. मंच पर ही महिलाओं को नारी सम्मान का कार्ड दिया गया. कांग्रेस सरकार बनने पर 1500 रुपए महीना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने योजना है. प्रियंका गांधी ने कहा कि शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, टंट्या भील जैसे महापुरुष इस मध्य प्रदेश की धरती ने दिए हैं. इस धारती ने देश भर में आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया. संस्कारधानी की धरती से आपको बताती हूं, जो हमारे नेता कहते है वो करते है. पिछले 18 साल से प्रदेश की जनता से धोखा हो रहा है. जनता से झूठे वादे किए जा रहे है. जोड़ तोड़ कर सरकार बनाईं जा रही है. कांग्रेस की सरकार गिराकर भी भाजपा कुछ अच्छा नहीं कर पाई. मप्र में धनादेश के बल पर जनादेश को कुचला गया. 3 साल में मात्र 21 नौकरी प्रदेश में दी गई. प्रदेश में शिवराज नहीं रिश्वत राज चल रहा है. प्रियंका गांधी ने घोटालों की लिस्ट गिनाई. मोदी की गालियों से लंबी यहां के घोटाले की लिस्ट है. 220 महीने की सरकार में 225 घोटाले हुए. सिर्फ लूट और घोटाले में ध्यान है. पब्लिक की भलाई में नहीं है. चुनाव के समय घोषणा का मतलब ही है की आप कुछ करना नहीं चाहते. डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की सरकार का कर्नाटका में दम निकल गया. महिलाएं पुरुष से ज्यादा काम करती है. महंगाई का बोझ भी महिलाओं को उठाना पड़ रहा है. प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणाएं करते हुए कहा कि जो वादे किया जा रहा है, उसे 100 प्रतिशत गारंटी के साथ लागू किया जायेगा. नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा. गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा. 100 यूनिट तक बिजली माफ होगी. 200 यूनिट तक बिजली हाफ होगी. पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी. किसान कर्ज माफी का काम पूरा किया जाएगा. 18 साल में आपने सिर्फ होर्डिंग बैनर पोस्टर देखे. जनता के पास सच का सामना करने के लिए सिर्फ 6 महीने बचे है. मैं आपसे वोट मांगने नहीं, आपको जागरूक करने आई हूं. मैं चाहती हूं कि जो मुझे दिख रहा है वो आपको भी दिखे. हमने अपने प्रचार की शुरुआत नर्मदा मैया की पावन धरती से किया है. इसलिए हम झूठ नहीं बोलेंगे. मंच से पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबलपुर की पावन भूमि को प्रमाण करता हूं. अभी मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं. धर्म आचार, विचार का विषय है. प्रचार का नहीं. मैं हिन्दू हूं पर बेवकूफ नहीं हूं. शिवराज ने मुझे खस्ताहाल प्रदेश सौंपा था. मैंने कहा कि मुझे कुर्सी नहीं चाहिए, मैंने सौदा नहीं किया. शिवराज सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना की मौत, माफिया राज, रेप, घर-घर शराब दी. यह उनकी उपलब्धि है. मैं उनसे मुकाबला नहीं कर सकता. उनके नाचने से मुकाबला नहीं कर सकता. उन्हें कलाकारी में नहीं हरा सकता. घोषणाओं में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं. शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं कि ये चुनाव किसी उम्मीदवार का, पार्टी का नहीं है, ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है. आपको तय करना है आप कैसा प्रदेश आगे की पीढ़ियों को सौंपना चाहते हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन