: मेरी बीवी कहती है तुम मर जाओ: LOVE मैरिज के बाद सुसाइड से पहले बिल्डर ने बनाया VIDEO, जानिए किस पर लगे साजिश के आऱोप
भोपाल। मेरी बीवी कहती है तुम मर जाओ, मैं दूसरी शादी कर लूंगी…. ये अंतिम शब्द उस युवक के हैं, जो अब इस दुनियां में नहीं है. लव मैरिज के 14 साल बाद बिल्डर ने सुसाइड कर लिया था. सुसाइड करने से पहले बिल्डर विनय रजक ने ख़ौफ़नाक वीडियो बनाते हुए पत्नी, ससुर और साले पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था.
पुलिस ने वीडियो और जांच के आधार पर घटना के चौथे दिन मृतक बिल्डर की पत्नी, सास-ससुर और साले पर मामला दर्ज कर लिया है. सभी पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने पर धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूरा मामला चुना भट्टी थाना क्षेत्र का है. बता दें कि लव मैरिज के 14 साल बाद बिल्डर विनय रजक ने 20 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था. सुसाइड करने से पहले बिल्डर ने एक वीडियो भी बनया था. वीडियो में युवक पत्नी, ससुर और साले पर लगाया मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. वीडियो में युवक कर रहा है कि जिस पत्नी को मैंने दिलो जान से चाहा आज वो मुझे धोखा देकर सोना चांदी लेकर चली गई. मैं जीना चाहता था, लेकिन मुझे जात के नाम पर प्रताड़ित किया गया. मेरी बीवी कहती है तुम मर जाओ मैं दूसरी शादी कर लूंगी. मरने से पहले फैमिली ग्रुप पर 3 पेज का सुसाइड नोट भी शेयर किया था. वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने रविवार को मृतक बिल्डर की पत्नी, सास-ससुर और साले पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने पर धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन