: MP में पति-पत्नी की फांसी पर लटकी मिली लाश: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी, दोनों ने की थी लव मैरिज
MP में अस्पताल की गैलरी से गिरकर छात्रा की मौत: अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, घटना CCTV में कैद
पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को परिजन अजय और दामिनी को बेहोशी की हालत में हमीदिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को शाम 7.50 बजे टीला जमालपुरा क्षेत्र में रहने वाले दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दी गई। अस्पताल के डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि फांसी पर लटके थे
हमीदिया अस्पताल से अजय और दामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय और दामिनी की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अजय और दामिनी के परिजनों से विस्तृत बयान लेगी।
MP छात्र खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के सीक्रेट राज: अमेरिकी टेक्निक से सुलझा केस, DNA रिपोर्ट फेल होने पर जानिए कैसे खुला राज ?
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि अजय कुली का काम करता था। अजय और दामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेकिन, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में अजय और दामिनी के बीच रोजाना विवाद होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ करेगी।
भाई ने कहा- भाभी ने दी मौत की जानकारी
मृतका के भाई राहुल बंसल ने बताया कि दामिनी की भाभी ने फोन पर मौत की जानकारी दी। हमें अस्पताल में उसका शव मिला। मौत का कारण फांसी लगाना बताया जा रहा है। हालांकि बहन ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। बहन राखी पर आई थी, उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।
MP में पेंशन पर अब नो टेंशन: UPS लागू करने वित्त विभाग रेडी, जानिए 225 करोड़ कहां से लाएगी मोहन सरकार ?
इससे पहले भी उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। वह अपने पति के साथ खुश थी। उसका चार साल का बेटा और चार महीने की बेटी है। पति-पत्नी खुशहाल जीवन जी रहे थे। हमें कभी नहीं बताया गया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सच्चाई सामने आनी चाहिए, मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन