: क्या बेटी को मारकर नदी बहाई लाश ? परिजन बोले - बीमारी से मौत के बाद बहा दिया, जानिए विधायक और दोस्त क्या बोले ?
MP Bhind Murder Case Update Videos Photos: भिंड के अटेर थाना पुलिस पिछले दो दिनों से एक युवती के शव की तलाश कर रही है। क्वारी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदेह होने पर एक जगह गड्ढा भी खोदा गया, लेकिन शव नहीं मिला।
मामला जिले के खड़ेरीपुरा गांव का है। यहां 29 अगस्त की रात अशोक सिंह भदौरिया की 22 वर्षीय बेटी शीलू की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह बीमार थी और अगले दिन शव नदी में फेंक दिया गया। सामान्य सी लगने वाली यह घटना एक शिकायत से उलझ गई। दरअसल, अशोक के एक पारिवारिक मित्र ने 30 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस पर शीलू की हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच 31 अगस्त को नदी में तैरते शव का फोटो वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब अटेर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि युवती की हत्या की गई है। मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। आरोप- घर से आ रही थी मारपीट की आवाजें अशोक सिंह भदौरिया के पारिवारिक मित्र राजकिशोर सिंह भदौरिया ने मामले को लेकर एसपी असित यादव के नाम आवेदन दिया। इसमें शीलू के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। आवेदन में बताया कि 29 अगस्त की रात 10-11 बजे युवती के घर से मारपीट की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद ही पता चला कि युवती की मौत हो गई है। हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। कटारे ने कहा- पुलिस हत्यारों को बचा रही है विधायक हेमंत कटारे ने कहा, 'ग्रामीणों ने सूचना दी कि परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फेंक दिया है। मैंने भिंड एसपी को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस भेजी तो शव गायब हो चुका था। घटना को 3 दिन बीत चुके हैं। पुलिस शव नहीं ढूंढ पाई है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन