: MP-CG टाइम्स की खबर का असर: कमला स्टोन क्रेशर पर माइनिंग का छापा, अवैध भंडारण पर एक्शन, बड़े माफिया पर नहीं पड़ी निगाहें, खानापूर्ति की आ रही बू...?
पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में इन दिनों खनिज विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है. MP-CG टाइम्स की खबर के बाद लगातार छापेमारी जारी है, लेकिन कई जगहों पर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. पुष्पराजगढ़ के क्रेशर मालिक बेहिसाब खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं. जहां लीज दिया गया है, वहां खुदाई न करके अवैध तरीके से खुदाई कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन मौन है.
पुष्पराजगढ़ BREAKING VIDEO: क्रेशरों के ओवरलोड हाईवा जर्जर कर रहे सड़क, जेठू के 5 डंपरों को ग्रामीणों ने रोका, जांच नहीं…छुड़ाने पहुंचे तहसीलदार, बोले- मेरे को नहीं पता…कितना ओवरलोड ?
कमला स्टोन क्रेशर पर मामूली कार्रवाई
दरअसल, अनूपपुर माइनिंग की टीम बसही स्थित कमला स्टोन क्रेशर पहुंची. जहां छापेमारी की. इस दौरान टीम को अवैध भंडारण मिला, जिस पर कार्रवाई की. वहीं जहां अवैध तरीके से खनन जारी है, उधर टीम की निगाहें नहीं गई, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
बारूदी धमाके से दहला पुष्पराजगढ़ ! बिना परमिशन पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग, थर्रा उठा इलाका, खौफ के साए में गांव, CG में क्रेशर MP में खदान, कलेक्टर साहब…पहाड़ का पहाड़ निगल गया माफिया ?
बसही में बड़े माफिया के क्रेशर पर मेहरबानी ?
कहा जा रहा है कि बसही में बड़े माफिया का भी क्रेशर है, जिसने पुष्पराजगढ़ को खोखला कर डाला है. उसके पास अवैध खदानों की भरमार है, लेकिन मजाल है कि सेटिंग के आगे एक्शन उस पर हो जाए. बताया जाता है कि जिम्मेदारों के हाथ बांध दिए गए हैं, जिससे इधर एक्शन को लेकर हाथ नहीं उठते. एक्शन को लेकर कदम बढ़ते ही रोक दिए जाते हैं.
पुष्पराजगढ़ BREAKING VIDEO: क्रेशरों के ओवरलोड हाईवा जर्जर कर रहे सड़क, जेठू के 5 डंपरों को ग्रामीणों ने रोका, जांच नहीं...छुड़ाने पहुंचे तहसीलदार, बोले- मेरे को नहीं पता...कितना ओवरलोड ?
पुष्पराजगढ़ में अवैध खदानों को किसका संरक्षण ?
अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में अवैध खदानों की भरमार है. जिधर नजर डालेंगे उधर माफिया ने जमानों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है. कहा ये भी जा रहा है कि सरस्वती क्रेशर बसही में ही संचालित है, लेकिन माइनिंग की टीम उधर एक बार चेक करने तक नहीं पहुंची, इससे चढ़ावे की बू आ रही है.
बारूदी धमाके से दहला पुष्पराजगढ़ ! बिना परमिशन पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग, थर्रा उठा इलाका, खौफ के साए में गांव, CG में क्रेशर MP में खदान, कलेक्टर साहब...पहाड़ का पहाड़ निगल गया माफिया ?
मशरूम की तरह उग रहे क्रेशर ?
अनूपपुर प्रशासन ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है. एक तरफ सीएम शिवराज मेकल को बचाने की दुहाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे ओर पुष्पराजगढ़ में मशरूम की तरह क्रेशर उग रहे हैं, जो पुष्पराजगढ़ की खनिज संपदा को बेहिसाब लूट रहे हैं. इन क्रेशरों से न तो माइनिंग को फायदा हो रहा है और न ही आसपास के ग्रामीणों को, लेकिन सीएम शिवराज के नुमाइंदें लगातार सरकार को माफिया के साथ सांठगांठ करके करोड़ों का चूना लगा रहे हैं.
पुष्पराजगढ़ BREAKING VIDEO: क्रेशरों के ओवरलोड हाईवा जर्जर कर रहे सड़क, जेठू के 5 डंपरों को ग्रामीणों ने रोका, जांच नहीं....छुड़ाने पहुंचे तहसीलदार, बोले- मेरे को नहीं पता…कितना ओवरलोड ?
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन