: Korba: सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चावल, दाल और अन्य सामान की चोरी; चौथी बार चोरों ने बनाया निशाना
सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर चावल, दाल और , तेल सहित अन्य सामान ले गए। स्कूल परिसर में ही रसोई कक्ष है। यहीं से आंगनबाड़ी भवन का भी संचालन होता है। चोरों ने तीनों स्थानों पर हाथ साफ किया है। खास बात यह है कि चोरों ने चौथी बार इसी स्कूल को निशाना बनाया है। इसके बाद बावजूद चोर अभी तक पुलिस गिरफ्तर से दूर हैं। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांटा में संचालित सरकारी स्कूल को चोरों ने सोमवार देर रात निशाना बनया। चोर स्कूल में रखे बच्चों के मिड डे मील का राशन ले गए। चोरों ने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और रसोई कक्ष का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि, चावल, दाल, तेल सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है। वारदात के बारे में स्कूल के स्वीपर से सूचना मिली है।
स्कूल में चोरों ने चौथी बार धावा बोला है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी अभी तक चोर गिरफ्त से दूर हैं। चोरों ने स्कूल की अलमारी को भी तोड़ा है। हालांकि उसमें से सामानों की चोरी नहीं हुई है। स्कूल की शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन