: Mahashivratri 2023: शिवजी की बरात में शामिल होंगे देशभर के कलाकार, ऊंट, घोड़े पर निकलेंगी अलौकिक झांकियां
महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य बरात - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाशिवरात्रि पर इस साल भी शहर में भव्य रूप से भगवान भोलेनाथ की बरात निकलेगी। बरात में देशभर के कलाकार शामिल होंगे। उज्जैन की भस्म रमैया भक्त मंडली ढोल-ताशे से बाबा महाकाल की आरती उतारेंगी। बरात में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अनेक जगह के कलाकार शामिल होकर अपनी-अपनी अलौकिक प्रतिभा से भक्तों का मन मोहने के लिए शामिल होंगे।अलौकिक झांकिया मोहेंगी मन
शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल रहता है। शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है, वहीं, नगर में एक भव्य चल समारोह महाशिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में निकाला जाता है। महाशिवरात्रि बरात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है, इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे। पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा। चल समारोह में ऊंट, घोड़े, अखाड़े सहित बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली जाएगी।
देशभर के कलाकार बढ़ाएंगे शोभा
शिवरात्रि उत्सव सामिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भी देशभर के कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इंदौर की झांकी सहित कई आयोजन किए जाएंगे। उज्जैन की भस्म रमैया भक्त मंडली ढोल ताशे से बाबा महाकाल की आरती उतारेगी। इस अवसर पर कोटा राजस्थान की महाकाल आर्ट ग्रुप, हरियाणा की गौरव महादेव एंड ग्रुप, पंजाब के करतब आखाड़ा ग्रुप सहित अन्य आकर्षण बरात की शोभा बढ़ाएंगे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन