: BIG BREAKING: राजनीति में बड़ा उलटफेर, प्रदेश को मिल गया एक और उप-मुख्यमंत्री, 30 विधायकों का समर्थन
Maharashtra New Deputy CM Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. विपक्षी राकांपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में काम करने का अवसर नहीं दिए जाने से नाराज होकर रविवार सुबह बैठक बुलाई थी. इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि अजित पवार एनसीपी छोड़ सकते हैं और ऐसा ही हुआ. इसके तुरंत बाद, पवार अपने समर्थकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हुए और एनडीए में शामिल हो गए.
पवार बने महाराष्ट्र के नए डिप्टी अजित पवार ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. वह महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी इस मौके पर मौजूद रहे. अब राज्य में दो डिप्टी सीएम हैं. अजित पवार के साथ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में अचानक मचे सियासी हलचल पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है. उन्हें अपने रास्ते जाने दो. मैंने अभी शरद पवार जी से बात की. उन्होंने कहा- मैं मजबूत हूं. हमें जनता का समर्थन प्राप्त है. हम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर सब कुछ फिर से बनाएंगे।' जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे. NCP के 9 विधायक मंत्री बने रविवार को अजित पवार के अलावा 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. छगन भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल ने रविवार को महाराष्ट्र राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन