: डिंडोरी पहुंची गौरव यात्रा: जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- रानी दुर्गावती के आदर्शों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएंगे
डिंडौरी। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पाँच अलग-अलग स्थानों से निकाली गई. केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अगुवाई में गौरव यात्रा डिंडौरी जिले में प्रवेश की, जो ग्राम कमको मोहनिया, समनापुर होते हुए डिंडोरी पहुंची. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी प्रांगण में गौरव यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ.
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरगाथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया है. जिसमें जबलपुर से लोकराग समिति के द्वारा नृत्य नाटिका और नुक्कड़ जपं करंजिया ग्राम मेढ़ाखार से सुखीराम मरावी और उनकी टीम के द्वारा रानी दुर्गावती की वीरगाथा का शानदार चरित्र चित्रण किया गया है. सभी कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई.
बालाघाट से पुष्पराजगढ़ होते हुए शहडोल पहुंचेगी गौरव यात्रा: सांसद हिमाद्री सिंह होंगी प्रभारी, आज अमित शाह करेंगे रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रानी दुर्गावती ने आदिवासी समुदाय के मान-सम्मान और स्वाभिमान, संस्कृति और परम्पराओं से समझौता नहीं किया और देश की रक्षा के लिये मुगलों आक्रांताओं से बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रानी के इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है.
MP में BJP को बड़ा झटका: इन दो नेताओं ने कमलनाथ की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का दामन, लगाए ये आरोप
केंद्रीय राज्यमंत्री ने देश की आजादी के लिये सर्वस्व बलिदान देने वाले जनजातीय नायकों की शौर्य गाथा को जन सामान्य तक पहुंचाने की पहल करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना की है. रानी दुर्गावती की वीर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई.
MP में सियासी पोस्टर वार: कमलनाथ को वांटेड और करप्शन नाथ बताया, अब सीएम शिवराज के खिलाफ लगे घोटाला राज के पोस्टर
गौरव यात्रा गोंड शासकों के सभी 52 गढ़ों से होते हुए पाँच अलग-अलग मार्गों से निकाली जा रही है. समारोह के समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया. वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के साथ चल रहे प्रचार रथ से रात्रि में डिंडोरी में रानी के शौर्य गाथा पर आधारित फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया. गौरव यात्रा डिंडोरी में रात्रि विश्राम की और आज शनिवार को सुबह कलेक्ट्रेट चौराहा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी. गौरव यात्रा का समापन 27 जून को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी शहडोल में करेंगे.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन