: देवरानी ने मां-बेटी की हत्या करवाकर गड्ढे में दफनाया: प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटा, कपड़े उतारकर शव गलाने के लिए नमक डाला
2017 में हुआ प्रेम-प्रसंग, ननद का प्रेमी घर आने लगा
बबली झारिया और बेटी निशा साथ रहती थीं। निशा जब 3 महीने की थी, तब उसके पिता की मौत हो गई। बबली आंगनबाड़ी में सहायिका थी। बबली की ननद मालती कैंपस में ही अलग मकान में रहती थी। मालती का पति टाइल बनाने का काम करता है। वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। मालती का उसी गांव में रहने वाले संजू से प्रेम प्रसंग था। 2017 में दोनों की दोस्ती हो गई।
संजू की हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि वह मालती से मिलने उसके घर आने लगा था। बबली और उसकी बेटी को यह पसंद नहीं था। उन्होंने इसका विरोध किया। जब मालती विरोध करती तो वह मां-बेटी से झगड़ा करती थी।
ससुर को नींद की गोलियां देती थी मालती
पुलिस जांच में पता चला है कि मालती अपने ससुर पंचम लाल झारिया को नींद की गोलियां देती थी। 27 सितंबर को अपनी ननद और बेटी की हत्या वाली रात उसने अपने ससुर को भी नींद की गोलियां खिला दी थीं। रात में हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाए, सुबह नहर किनारे दफनाए
संजू और मालती ने बबली और निशा से छुटकारा पाने की योजना बनाई। इस योजना में संजू ने अपने दोस्त देवा और राजा को शामिल किया। दोनों को पैसों की जरूरत थी, इसलिए वे राजी हो गए। 27 सितंबर 2021 की रात तीनों सबसे पहले मालती के घर पहुंचे। यहां से चारों बबली के घर पहुंचे।
LOVE, लहू, आशिक और पति का कत्ल: गरियाबंद में कब्र खोदकर निकाली लाश, अब मुर्दा खोलेगा जालिम हत्यारों का राज ?
मालती ने बबली के घर का दरवाजा खटखटाया। बबली ने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपियों ने पहले उसका गला घोंट दिया, जिसके बाद उन्होंने उसकी बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शवों को बोरे में बांधकर रात में दो बाइकों पर नहर किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।
अगले दिन 28 सितंबर को सुबह 11 बजे चारों कुदाल और फावड़े लेकर पहुंचे। उन्होंने कमर तक गड्ढा खोदा और बबली के शव को नीचे और बेटी के शव को ऊपर दबा दिया। इससे पहले आरोपियों ने शवों से कपड़े उतार दिए थे। उनका इरादा था कि ऐसा करने से नमक के कारण शव जल्दी सड़ जाएंगे। दोपहर 3 बजे सभी वापस लौट आए।
इस तरह पुलिस को मिला हत्या का सुराग
28 सितंबर 2021 को मां-बेटी के लापता होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 30 सितंबर को बबली के भाई आशीष निवासी टेमरभिटा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 5 अक्टूबर तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आशीष से फिर पूछा कि वह कहां गई होगी और क्या हुआ होगा, क्या उसे किसी पर शक है? तब आशीष ने बताया कि उसकी बहन और भतीजी का अक्सर मालती से झगड़ा होता था। शक के आधार पर पुलिस ने मालती के प्रेमी संजू को उठाया और उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
सरकारी वकील नविता पिल्लई (विशेष लोक अभियोजक) ने मामले की पैरवी की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन