Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: MP E-Budget: मध्य प्रदेश का आज आएगा ई-बजट, चुनावी साल होने की वजह से महिला, किसान, ST/SC पर हो सकता है फोकस

News Desk

News Desk / Tue, Feb 28, 2023

MP E-Budget: मध्य प्रदेश का आज आएगा ई-बजट, चुनावी साल होने की वजह से महिला, किसान, ST/SC पर हो सकता है फोकस

आज पेश होगा मध्य प्रदेश का ई-बजट

आज पेश होगा मध्य प्रदेश का ई-बजट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार का बजट बुधवार को सदन पटल पर रखा जाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट करीब तीन लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। चुनावी साल के बजट के पूरी तरह से लोक लुभावन होने के आसार हैं। सरकार जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी।

सरकार ने विधानसभा में पहला डिजिटल यानी पेपरलेस बजट पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विधायकों को टैबलेट (आई-पैड) में बजट की प्रति दी जाएगी। इस बार विधायकों को छपी हुई बजट की प्रति नहीं मिलेगी। वित्त विभाग की वेबसाइट पर बजट अपलोड भी हो जाएगा। बाकी लोगों को पेनड्राइव में बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी।

चुनावी साल होने के नाते इन पर रह सकता है फोकस
सरकार का चुनावी साल का अंतिम बजट है। सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, महिला और किसानों के लिए बजट में और सौगात दे सकती है। इस बार का बजट करीब तीन लाख करोड़ के आसपास होने का अनुमान है। पिछली बार सरकार ने दो लाख 79 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

सरकार ने महिलाओं को साधने के लिए लाडली बहना योजना को स्वीकृति दे दी है। इसमें पहले साल एक करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इसके अलावा बजट में महिलाओं को कारोबार बढ़ाने के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए बजट बढ़ा सकती है। इसके अलावा किसानों को ब्याज रहित लोन देने का प्रावधान बजट में कर सकती है। इसमें डिफॉल्टर किसान भी आ जाएंगे। युवाओं को कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी देने का बजट में प्रावधान हो सकता है।


वहीं, सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए निजी क्षेत्र के डेवलपर से ईडब्ल्यूएस मकानों पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी पर छूट देने का प्रावधान कर सकती है। इस पर अभी पांच प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगती है।

इसके अलावा सरकार संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का बजट बढ़ा सकती है। महाकाल मंदिर परिसर के दूसरे चरण के लिए, ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की मूर्ति स्टेच्यू ऑफ वेलनेस के बजट में बढ़ोतरी का प्रावधान कर सकती है। वहीं, कर्मचारियों के लिए बजट में खास प्रावधान हो सकता है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन