: केबीसी की तर्ज पर मतदाता प्रतियोगिता: डिंडौरी कलेक्टर ने हॉट सीट पर बैठकर पूछे सवाल, जानिए कौन कितने रुपए जीता
तीन सवालों का जवाब देकर रवि सिर्फ तीन सौ रुपये ही जीत सके। वहीं समनापुर विकासखंड के ग्राम पौरी से आई उजियारोन बाई ने सात प्रश्नों का सही उत्तर देकर सात सौ रुपए जीते। प्रतियोगिता देख रहे लोगों ने तालियां बजाकर उजियारों बाई का हौसला बढ़ाया।
उजियारों बाई ने बताया कि वह विदेश कैसे पहुंचीं
कक्षा तीन तक पढ़ी उजियारों बाई ने लोगों को बताया कि कैसे उन्हें जल, जंगल और जमीन बचाने की प्रेरणा मिली। अपने परिवार और ग्रामीणों के विरोध और उत्पीड़न के बावजूद, उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर 16 वर्षों में 1500 हेक्टेयर जंगल बचाया। संस्था के सहयोग से 24 जुलाई 2015 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आदिवासी संस्कृति पर एक सम्मेलन दिया गया। 14 सितंबर 2017 को उन्होंने यूरोपीय देश फिनलैंड में बैगा आदिवासियों के बीच पर्यावरण और प्रकृति पर भाषण दिया।
अब उजियारों बाई मतदान के लिए जागरूक कर रही
उजियारों बाई ने बताया कि जब से मैंने मतदान करना शुरू किया है। तब से मैं हर चुनाव में मतदान करती आ रही हूं। मैं गांव में घूमती हूं और घर-घर जाकर समाज के लोगों को वोट का महत्व समझाती हूं। मैं उन्हें वोट देने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।
प्रतियोगिता को देखने के लिए जिले के अधिकारी, स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे मौजूद थे। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन