: प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले की खुदकुशी: प्रेमी ने अपने आखिरी मैसेज में लिखा- एक मां से बेटा छीनने के लिए शुक्रिया
युवक ने लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो
युवक ने प्रेमिका को अपने आखिरी मैसेज में लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ तुम हो। मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया, तुम मेरे साथ टाइम पास करती रही। हबीबगंज पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जाएगी।
अनूपपुर SP की कार की टक्कर से एक की मौत: ओवरटेक के टक्कर में ठोका, गाड़ी में थे IPS जितेंद्र पवार, जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?
भाई ने कहा- धोखा मिलने पर विक्की ने की आत्महत्या
मृतक के बड़े भाई विशाल नायक ने बताया कि मां, बड़े भाई और भाभी, विक्की और मैं साथ रहते थे। विक्की एक सज्जन की गाड़ी चलाता था। हम दोनों भाई प्राइवेट जॉब भी करते हैं। वह एक लड़की से प्यार करता था। इस बारे में हमें भी पता था। दो महीने पहले दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
पहले उसने शादी के लिए दबाव बनाया, फिर साथ जाने से मना कर दिया
विशाल ने बताया कि लड़की की सगाई हो चुकी थी। मेरा भाई उसे भूलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने लगा था। अचानक लड़की मेरे भाई पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। वह उसे साथ ले जाने के लिए दबाव बनाने लगी।
BJP नेता की भतीजी मौत की इनसाइड स्टोरी: Babylon Hotel में लाश, रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड का कटा सिर, जानिए क्या है पुलिस की डबल थ्यौरी ?
मेरा भाई उसकी बातें सुनता था, फिर लड़की उसके साथ जाने से मना कर देती थी। इन बातों से विक्की परेशान रहने लगा था। वह अपने दोस्तों से इन बातों का जिक्र करता था।
शादी से पहले फिर दी धमकी, कर लूंगा आत्महत्या
रविवार को लड़की के परिजन मुझसे और विक्की से मिलने आए थे। मंगलवार को उसकी प्रेमिका की शादी थी। अब लड़की ने फिर से फोन करके उस पर शादी से पहले साथ ले जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह उसे साथ नहीं ले गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इन सब बातों से भाई परेशान था। उसने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अपनी प्रेमिका को मैसेज भेजा। इसके बाद सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन