: पुष्पराजगढ़ में BJP नेता ने युवक को मार डाला: 2 बेटे और भांजे के साथ मिलकर कत्ल, कातिल 2 बार भाजपा के टिकट से लड़ चुका है विधानसभा चुनाव
MP CG Times / Tue, Jun 25, 2024
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में एक खौफनाक खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। इस कत्लकांड का कोई और नहीं बल्कि बीजेपी नेता है, जो बीजेपी की टिकट पर 2 बार तक विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। बीजेपी नेता अपने बेटों और भांजे के साथ मिकलकर कत्लकांड की वारदात को अंजाम दिया है।
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: दरअसल, 20 जून की देर शाम पुष्पराजगढ़ के करन पठार थाना अंतर्गत लोहारिन टोला में वंश गोपाल यादव (32) की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 21 जून को थाने में पहुंचकर मृतक के भाई ललन यादव ने हत्या के मामले की शिकायत दर्ज कराई।साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त कत्ल
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: इस दौरान कत्लकांड की वारदात के चश्मदीद रहे ललन यादव ने बताया कि भाजपा नेता बाबूलाल सिंह मार्को ने 3 लोगों के साथ मिलकर उसके भाई को मार डाला है। ललन यादव ने बताया कि 20 जून की रात वह अपने छोटे भाई वंश गोपाल के साथ साप्ताहिक बाजार करपा से घर लौट रहा था।
चारों ने दोनों भाइयों को घेर लिया
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: इसी दौरान लोहारिन टोला के पास बाबूलाल मार्को अपने बेटे राघवेंद्र सिंह, धनेश्वर और भांजे पुष्पराज के साथ खड़ा था। जैसे ही हम दोनों भाई मनीराम बैगा की खेत के पास पहुंचे, तभी चारों ने हमें घेर लिया।किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: ललन यादव ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन बाबूलाल सिंह कह रहा था कि दोनों को मार दो बाकी मैं देख लूंगा, कुछ नहीं होगा। घर जाकर पूरे मामले की जानकारी मैंने अपने परिजनों और पड़ोसियों को दी।खेत में सुबह मिली लाश
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: 21 जून की सुबह मनीराम के खेत के पास वंश गोपाल यादव की लाश मिली। चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं हत्या का मास्टरमाइंड बीजेपी नेता बाबूलाल मार्को फरार है।बेटे की हत्या का बदला लेना के लिए की हत्या
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: बताया जा रहा है कि 11 साल पहले बीजेपी नेता के बेटे की हत्या हो गई थी। इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि बाबूलाल मार्को के बेटे की हत्या ललन यादव ने की थी। हत्या का बदला लेने के लिए बाबूलाल मार्को ने हत्या की साजिश रची। ललन यादव के भाई वंश गोपाल यादव की हत्या कर दी।बीजेपी की टिकट से 2 बार चुनाव लड़ा
Madhya Pradesh Anuppur BJP leader Babulal Marko kills youth: बता दें कि बीजेपी नेता बाबूलाल मार्को 90 के दशक में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के बड़े नेता थे। बाबूलाल को 1993 और 98 में भाजपा ने टिकट देकर विधानसभा चुनाव लड़ाया था। कत्ल की वारदात के बाद से बीजेपी नेता फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन