: LPG Cylinder Price Hike: एक बार फिर MODI सरकार ने दिया तगड़ा झटका, एलपीजी गैस में 209 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए नए रेट्स
LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। नई दरें रविवार यानी 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में बिक रहा है।
बाकी महानगरों में कितनी बढ़ी कीमतें? अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 203.50 रुपये बढ़ी है और यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर 1,636.00 रुपये की जगह 1,839.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 204 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसकी कीमत 1,482 रुपये से बढ़कर 1,684 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 203 रुपये का इजाफा हुआ है और यहां कीमत 1,695 रुपये से बढ़कर 1898 रुपये हो गई है. क्या है घरेलू गैस सिलेंडर की स्थिति? गौरतलब है कि ठीक एक महीने पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की भारी कटौती की थी. इसके बाद 1 अक्टूबर को घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह पुराने स्तर पर ही है. दर। चारों महानगरों में 14.20 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये में उपलब्ध है। पिछले महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे थे सितंबर 2023 में तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की थी। पिछले महीने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 158 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1,522 रुपये तक पहुंच गई थी। आपको बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर ये हो सकता है कि होटल रेस्टोरेंट में खाना-पीना महंगा हो सकता है क्योंकि होटल रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन