Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट: 5 लोकसभा सीटों पर दिल्ली में माथा पच्ची, जानिए किस सीट से किसकी चर्चा तेज ?

MP CG Times / Sun, Mar 17, 2024

Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अगली सूची 18-19 मार्च तक जारी कर सकती है. छत्तीसगढ़ की बाकी 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकें चल रही हैं. रायगढ़ एक ऐसी सीट है जहां उम्मीदवार चयन को लेकर सबसे लंबी चर्चा चल रही है.

Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: चुनाव से पहले चर्चा के इस दौर में यह भी चर्चा हो रही है कि भले ही बिलासपुर सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विधायक देवेन्द्र यादव की टीम क्षेत्र में सक्रिय हो गई है. बिलासपुर से यादव समाज का उम्मीदवार हो सकता है Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: कांग्रेस सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. राज्य में ओबीसी वर्ग के तीन बड़े समुदाय हैं, जिनमें साहू, कुर्मी और यादव शामिल हैं. बीजेपी ने साहू और कुर्मी समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं. Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: ऐसे में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस बिलासपुर से यादव समुदाय से उम्मीदवार उतार सकती है. इनमें विष्णु यादव का नाम तय माना जा रहा है. यहां से देवेन्द्र यादव का नाम सामने आया. विधायक देवेन्द्र यादव की टीम क्षेत्र में सक्रिय है Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: संभावना है कि कांग्रेस की अगली सूची 18-19 मार्च तक आ जाएगी, जिसमें बिलासपुर समेत बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए जाएंगे. नाम की घोषणा से पहले ही देवेन्द्र यादव की टीम ने बिलासपुर लोकसभा सीट का दौरा शुरू कर दिया है. कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
लोकसभा सीट संभावित प्रत्याशी
बस्तर कवासी लखमा, हरीश लखमा, दीपक बैज
बिलासपुर विष्णु यादव, देवेंद्र यादव
कांकेर दीपक बैज, बीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम
सरगुजा शशि सिंह, मधु सिंह
रायगढ़ जय माला सिंह, लालजीत सिंह, चक्रधर सिदार
  बस्तर में दीपक बैज या कवासी लखमा उम्मीदवार होंगे कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने अपने बेटे हरीश लखमा को बस्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का दावा किया था, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पिछला चुनाव बस्तर सीट से जीतकर सांसद बने थे। इस बार भी पार्टी उन पर भरोसा जता सकती है. वहीं, बस्तर में कवासी लखमा का बड़ा राजनीतिक कद है. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी कवासी को नाराज नहीं करेगी, बल्कि उनके बेटे की जगह उन्हें टिकट दिया जा सकता है. सरगुजा से शशि सिंह या मधु सिंह सरगुजा लोकसभा से महिला प्रत्याशी शशि सिंह और मधु सिंह का नाम आगे चल रहा है. युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह राज्य के आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं. इन दिनों वह काफी एक्टिव हैं. Lok Sabha Elections 2024 Chhattisgarh Congress Candidates List: 11 सीटों पर महिला उम्मीदवारों के समीकरण को संतुलित करने के लिए शशि सिंह या मधु सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. सरगुजा इस समय कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर सीट है और शशि सिंह नया चेहरा हैं। हालांकि मधु सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए चिंतामणि महाराज यहां से उम्मीदवार हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन