: शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंची थी युवती: ले उड़ी गहनों से भरा बैग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंची थी युवती: ले उड़ी गहनों से भरा बैग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
कैमरे में कैद हुई आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झूलेलाल मंगलम में आयोजित शादी समारोह में बीती रात मेहमान बनकर पहुंची युवती लाखों के गहने पार कर दिए। दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिले नगदी दो लाख रुपए एवं सोना चांदी के गहनों से भरे बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए नगदी व गहनों की कुल कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
कश्यप कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी आकाश मालानी के भाई आशीष मालानी की शादी कल रात झूलेलाल मंगलम में चल रही थी। पार्टी के बाद घर के सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात युवती ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जो इस पार्टी में मेहमान बनकर पहुंची थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसका फुटेज निकाल सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइक पेट्रोलिंग शुरू करने की प्लानिंग
वहीं साल 2023 नए साल में अपराधों के ग्राफ को कम करने पुलिस बाइक पेट्रोलिंग गश्त शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। बहुत जल्द इस पर काम शुरू करने वाली है। माना जा रहा है कि बाइक पेट्रोलिंग गश्त से मोहल्ले और तंग गलियों में पुलिस की पहुँच होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा। दरअसल, बिलासपुर न्यायधानी में चाकूबाजी जैसे छोटी-बड़ी घटनाओं के बीच अपराधों का ग्राफ बीते साल 2022 में काफी बढ़ा था। हालांकि, पुलिस का दावा है कि पुलिस ने अपराधों का ग्राफ कम करने अपराधियो के खिलाफ कार्यवाई भी की है।
हर थानों के एक दो पुलिसकर्मी रहेंगे शामिल
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पुलिस के गश्ती वाहन ऐसे जगहों पर पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे इलाकों में पुलिस की पहुंच बनी रहे, इस बात का ख्याल रखते हुए पुलिस जल्द ही बाइक पेट्रोलिंग टीम बनाने जा रही है। एसएसपी पारुल माथुर के मुताबिक, इस टीम में हर थानों के एक दो पुलिस कर्मी शामिल रहेंगे। करीब 15 से 20 लोगो की टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगे। पुलिस के इस नए प्रयोग से माना जा रहा है कि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन